तेज हवाओं के कारण 1 दिन के लिए टाला गया GSAT-18 का प्रक्षेपण
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित संचार उपग्रह जीसैट-18 का प्रक्षेपण जो बुधवार सुबह 2 से 3.15 के बीच किया जाना था, उसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

इसरो ने जानकारी दी की फ्रेंच गुयाना के कोरू 3,404 किलोग्राम वजन वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण तेज हवाओं के कारण बुधवार तड़के नहीं किया जा सका।
बता दें कि इसका प्रेक्षपण फ्रेंच गुयाना स्थित कोरू के अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया जाना था।
गौरतलब है कि जीसैट-18 की अनुमानित ऑपरेशनल एज 15 साल है। साथ ही यह सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड तथा कू-बैंड पर सेवायें देगा।












Click it and Unblock the Notifications