Highlights: भारत की दक्षिण अफ्रिका पर ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

World Cup: Holders India inflict 130-run defeat on South Africa

भारत की जीत पर पीएम मोदी ने पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है और गाजियाबाद में सुरेश रैना के घर पर मिठाईयां बंट रही है। अंकतालिका में भी भारत नंबर वन हो गया है। दक्षिण अफ्रीका पर भारत की धमाकेदार जीत, 130 रनों से धोया

4:23 बजे

और 130 रनों से जीता भारत, बदला इतिहास

4:11 बजे

साउथ अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा, देखें: स्कोर-कार्ड

3:57 बजे

साउथ अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा, देखें: स्कोर-कार्ड


3:45 बजे

साउथ अफ्रीका का 5वां विकेट गिरा, देखें: स्कोर-कार्ड


3:23 बजे

साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, अफ्रिका 133/ 4: देखें: स्कोर-कार्ड

दोपहर 3:00 बजे

अफ्रिका का तीसरा विकेट गिरा, 108/3. डिविलियर्स 30 रन पर आउट।

साउथ अफ्रीका ने पूरे किए 80 रन. डीविलियर्स-प्लेसी मौजूद।

दोपहर 2:15 बजे

हाशिम अमला आउट, शर्मा की गेंद पर शमी ने लपका, अफ्रिका चालीस रन पर दो विकेट। तो शिखर का शतक बदलेगा इतिहास क्योंकि...

दोपहर 1:30 बजे

विश्वकप 2015: साउथ अफ्रिका का पहला विकेट गिरा, शमी की गेंद पर कोहली की ओर से लपके गये क्यूनटोन।

दोपहर 1 बजे..

भारत ने बनाये 307 रन, धवन की शानदार पारी। अफ्रिका को 308 रन का लक्ष्य।

सुबह 12:30 बजे की खबरें

राहणे 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

शिखर धवन 137 रन बनाकर आउट, रैना भी आउट।

विश्व कप : शिखर धवन का सैकड़ा पूरा, भारत 195/2

मेलबर्न| बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 82) की उम्दा अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी आईसीसी विश्व कप के पूल-बी के अहम मुकाबले में 25 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने नौ रन के कुल योग पर ही रोहित शर्मा (0) का विकेट गंवा दिया। रोहित को दक्षिण अफ्रीकी कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया। इस समय धवन और रहाणे बैटिंग कर रहे हैं। : देखें: स्कोर-कार्ड

मप्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी

भोपाल| मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत रविवार को मतदान हो रहा है। राज्य में अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुबह 10 बजे की खबरें

भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका की भिड़ंत

इस समय क्रिज पर कोहली और धवन भारत की पारी निखारने में लगे हुए है: देखें: स्कोर-कार्ड

विश्व कप : श्रीलंका के सामने 233 रनों का लक्ष्य

डुनेडिन| असगर स्टैनिकजई (54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार को यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप 2015 के पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड के हाथों अपना पहला मैच गंवा चुकी श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अफगान टीम को 49.4 ओवरों में 232 रनों पर सीमित कर दिया। लसिथ मलिंगा और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। सुरंग लकमल को भी दो विकेट मिले। थिसिरा परेरा और रंगना हेराथ ने एक-एक सफलता पाई।

-बजट सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक। सोमवार से शुरू हो रहा है बजट सत्र और इस समय मेलबर्न स्टेडियम पूरी तरह से दर्शकों से भरा हुआ है, हर कोई कह रहा है जीतो इंडिया जीतो।

सुबह 8 बजे की खबरें

आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका की भिड़ंत

भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं: देखें: स्कोर-कार्ड

भारत वर्ल्ड कप क्रिकेट के ग्रुप बी में आज मजबूत दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों ही टीमें अपने होटल से मैदान की ओर रवाना हो गये हैं।

पाकिस्तान में निकला क्रिकेट टीम का 'जनाजा'

मुल्तान| आईसीसी विश्व कप-2015 में शनिवार को कैरेबियाई टीम के हाथों अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को मिली 150 रनों से करारी हार से नाराज पाकिस्तानी प्रशंसकों ने दक्षिण पूर्वी प्रांत मुल्तान में पाकिस्तानी टीम का जनाजा निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+