Latest: माकन, लवली और चाको ने अपने पद से दिया इस्तीफा

10:20 बजे। सचिन ने कप्तान धोनी की तारिफ की और कहा कि शिखर धवन किसी चैलेंज से घबराने वाले नहीं हैं।
10:00 बजे। आम आदमी पार्टी के द्वारका से विधायक आदर्श शास्त्री का कहना है कि हम तो पार्टी के कार्यकता हैं, मुख्यमंत्री जो जिम्मेदारी देंगे उसे निभाएंगे।
9:20 बजे। मणिपुर में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डरकर घर से बार निकलें।
8:40 बजे। केरल और तमिलनाडु के राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
7:50 बजे। कांग्रेस नेता पीसी चाको ने बयान दिया है कि अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली और उन्होंने पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने इस्तीफे दे दिए हैं।
7:00 बजे। प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद राजकोट में मोदी का मंदिर गिराया गया।
6:30 बजे।समाजसेवी अन्ना हजारे का कहना है कि वे 24 फरवरी को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। अन्ना ने कहा है कि मैं भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ प्रदर्शन करूंगा।
3.53 बजे। तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने फौरी तौर पर राहत दे दी है। कोर्ट ने तीस्ता की गिरफ्तारी पर कल तक के लिए रोक लगा दी है। आपको बता दें कि तीस्ता पर दंगा पीड़ितों के चंदे का दुरुपयोग का आरोप है। गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। कल कोर्ट में तीस्ता की याचिका की सुनवाई तक सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात पुलिस को तीस्ता को गिरफ्तार करने पर रोक लगा दी है।
3.30 बजे। मुंबई हाई कोर्ट ने दीपिका पादुकोड़, करन जोहर सहित 12 के खिलाफ एआईबी विवाद पर एफआईआर दर्ज करने को आदेश दिया।
3.01 बजे। आईसीसी विश्व कप के सुभारंभ कार्यक्रम में सभी देशों के प्रतिनिधि मंडल रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे हैं।
2.09 बजे। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अरविंद केजरीवाल को फोन करके दिल्ली में मिली जीत पर मुबारकबाद दी है। केजरीवाल ने कहा कि वह आडवाणी से मिलने जायेंगे।
1.13 बजे। समाजसेवी अन्ना हजारे और मेधा पाटकर 24 फरवरी को दिल्ली में भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आंदोलन करेंगे। अन्ना के साथ 17 अन्य समाजसेवी संस्थायें उनके साथ आंदोलन में शामिल होंगी। आपको बता दें कि अन्ना ने किरण बेदी को भी यह प्रस्ताव दिया था कि अगर वो भाजपा को छोड़ दें तो वो भी आंदोलन में भी शामिल हो सकती हैं।
1.06 बजे। विश्वकप की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण आज दो बचे स्टार स्पोर्टस पर होगा। विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्ता के खिलाफ 15 फरवरी को होगा जिसका प्रसारण डीडी नेशनल पर लाइव किया जाएगा।
12.33 बजे। चंदे के दुरउपयोग के मामले में गुजरात कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ की अग्रिम जमानत की याचिका को ठुकराया। सूत्रों की मानें तो सीतलवाड़ को कभी भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
12.06 बजे। वीएचपी नेता प्रवीन तोगड़िया के असम में तीनों जनसभाओं पर रोक लगायी। प्रवीन तोगड़िया ने इस बैन को अलोकतांत्रिक कहते हुए कहा कि यह मेरा अधिका है। आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने भी तोगड़िया की जनसभाओं पर रोक लगा दी थी। प्रवीन तोगड़िया अपने विघटनकारी बयानों के चलते विवादों में रहते हैं।
11.22 बजे। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा गया है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं कई लोगों के पुल के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
10.54 बजे। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड मामले में उनके पति शशि थरूर सरोजनी नगर पोलिस स्टेशन पहुंच गये हैं। यहां एसआइटी उनसे दोबारा इस मामले में पूछताछ करेगी।
10.44 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाने पर बात की। वहीं पीएम ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने का आश्वासन दिया है।
10.20 बजे। बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने जीतन राम मांझी को 20 फरवरी को अपना बहुमत साबित करने को कहा है। वहीं जदयू नेता नीतीश कुमार ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विधायकों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने कि लिए किया गया है।
10.17 बजे। आम मुखिया और दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए 7 आरसीआर पहुंच गये हैं।
10.09 बजे। एक तरफ प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ खबर है कि प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सुबह 7 बजे। दिल्ली के रामलीला मैदान को भावी मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार किया जा रहा है। केजरीवाल 14 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे इसलिए ही आज वो पीएम नरेन्द्र मोदी से सुबह साढ़े दस बजे मिलने जाने वाले हैं।
बिहार में सदन में साबित होगा बहुमत : भाजपा
नई दिल्ली | बिहार में राजनीतिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि विधायकों की अधिक संख्या किसके साथ है, इसका फैसला विधानसभा में होगा।
सचिन विश्व कप 2007 के बाद लेना चाहते थे संन्यास
नई दिल्ली| भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को खुलासा किया कि 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप से भारत के निराशाजनक तरीके से बाहर होने के बाद वह इतने दुखी हुए कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोचने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications