Breaking News Live Updates: गुजरात के जामनगर में ढहा अपार्टमेंट, मलबे में फंसे 8 लोग, रेस्क्यू जारी

Breaking News Live Updates: स्वागत है आपका वन इंडिया हिंदी के ब्रेकिंग न्यूज पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं, वहीं बिहार के पटना में आज विपक्षी दलों की अहम बैठक होने जा रही है, जिसपर हर किसी की नजर है। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

वन इंडिया हिंदी आपके लिए हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरों की पल-पल की जानकारी देता है, ताकि आप हमेशा खबरों की दुनिया से अपडेट रहें। लाइव और ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को अपडेट करते रहिए।

Breaking News

LIVE Feed
Jun 23, 2023, 9:01 PM IST
गुजरात

गुजरात में ढहा अपार्टमेंट, मलबे में फंसे 8 लोग

गुजरात के जामनगर सीट से सांसद पूनमबेन मादम ने बताया कि साधना कॉलोनी में आज एक अपार्टमेंट ढह गया। मलबे में करीब 8 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से अब तक 5 को बचाया जा चुका है। बचाव अभियान जारी है।
Jun 23, 2023, 5:57 PM IST

विपक्ष की बैठक पर सुशील मोदी ने बोला हमला

विपक्ष की बैठक पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक आज विफल रही क्योंकि उन्होंने केवल यह तय किया कि अगली बैठक कब करनी है। उन्होंने पहले कहा था कि वे 2024 का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। ऐसी मुलाकातों से बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आज, लोग पीएम मोदी को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए देख सकते हैं।
Jun 23, 2023, 4:31 PM IST

शिमला में होगा विपक्ष की महाबैठक का दूसरा चरण

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब विपक्ष की महाबैठक का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इसमें विपक्षी नेता दो दिनों तक मंथन करेंगे।
Jun 23, 2023, 2:57 PM IST

लोकतंत्र को बचाना है तो साथ आना जरूरी है: नीतीश कुमार

पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो साथ आना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष के सभी नेताओं से एकजुट होने के लिए कहा है।
Jun 23, 2023, 2:10 PM IST

असम में बाढ़ का कहर, कुमारिकाटा इलाके में बना पुल बहा

असम के तामुलपुर कुमारिकाटा इलाके में बना पुल बाढ़ और भारी बारिश के कारण बह गया। अब लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
Jun 23, 2023, 1:00 PM IST

यात्री ने किया हाईजैक शब्द का इस्तेमाल, हुआ गिरफ्तार

विस्तारा की उड़ान में सवार एक यात्री को फोन पर हाईजैक के बारे में बात करते हुए सुनने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी टेलीफोन पर बातचीत सुनने वाले चालक दल के सदस्यों की शिकायत के आधार पर, सहार पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया। यात्री की पहचान रितेश संजयकुकर जुनेजा के रूप में हुई है, उसने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसके कारण उसने फ्लाइट में ऐसी बातचीत की।
Jun 23, 2023, 12:31 PM IST

पटना में फोटो सेशन चल रहा: अमित शाह

भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में चल रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पटना में बैठक नहीं बल्कि विपक्षी दलों का फोटो सेशन चल रहा है।
Jun 23, 2023, 11:51 AM IST

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को शाह ने दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के भाजपा कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jun 23, 2023, 11:14 AM IST

भारत जोड़ो बनाम भारत तोड़ो

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो वाली और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की भारत तोड़ो वाली यात्रा चल रही है।
Jun 23, 2023, 10:50 AM IST

चार आतंकी ढेर

पीओके की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में चार आतंकी ढेर
Jun 23, 2023, 10:10 AM IST

Il&F एनर्जी के डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

आईएल एंड एफ एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस। पीएनबी के साथ 100 करोड़ के फर्जीवाड़ा मामले में दर्ज हुआ है यह केस
Jun 23, 2023, 10:09 AM IST

विपक्ष की बैठक पर भाजपा का तंज

विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसते हुए पटना भाजपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, राहुल गांधी को देवदास के तौर पर दिखाया गया है।
Jun 23, 2023, 9:18 AM IST

एनकाउंटर में दो हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ईस्ट दिल्ली के गाजीपुर में बीती रात एनकाउंटर के दौरान दिल्ली पुलिस ने जाहिद नाम के क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है, वह हत्या के दो मामलों में आरोपी है।
Jun 23, 2023, 9:17 AM IST

इस बारात का दूल्हा कौन

नीतीश कुमार 2024 के लिए बारात सजा रहे हैं पटना में, बारात में तो दूल्हा भी होता है, पर इस बारात का दूल्हा कौन है- रविशंकर प्रसाद
Jun 23, 2023, 8:25 AM IST

ओलंपिक दिवस में शामिल हुए अनुराग ठाकुर

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडियन ओलंपिक असोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा, पहलवान गीता फोगाट के साथ ओलंपिक दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Jun 23, 2023, 8:23 AM IST

साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं

हम सब साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, हमारा एजेंडा भाजपा सरकार को हटाने का है। दिल्ली ऑर्डिनेंस पर फैसला संसद के सत्र से पहले लेंगे।
Jun 23, 2023, 6:02 AM IST

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह बारिश के साथ हुई है। कुछ इलाकों में बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है।
Jun 23, 2023, 5:58 AM IST

विपक्ष की बैठक पर सुशील मोदी का तंज

विपक्ष की बैठक से पहले सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सब दूल्हे हैं, बाराती कोई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+