Breaking News Live Today: फिलीपींस में कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोगों की मौत

Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। विपक्षी गठबंधन INDIA की आज यानी 31 अगस्त को मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज पीसीएस जे का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कानपुर की निशी गुप्ता ने टॉप किया है। मौसम विभाग ने पुडुचेरी में आज तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, भाजपा की महिला विंग की सदस्यों ने सिलीगुड़ी पार्टी कार्यालय में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की कलाई पर राखी बांधी। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर में सुबह की आरती की गई। 1 जुलाई से शुरू हुई 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा आज, 31 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी।

देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...।

Aaj ki Taja Khabar

LIVE Feed
Sep 01, 2023, 2:11 AM IST

ज्यूरिख डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा को दूसरा स्थान

ज्यूरिख डायमंड लीग: विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में 85.71 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
Sep 01, 2023, 2:10 AM IST

फिलीपींस में आग, 16 लोगों की मौत

फिलीपींस में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आग दो मंजिला इमारत में लगी थी, जिसका इस्तेमाल टी-शर्ट प्रिंटिंग व्यवसाय के लिए गोदाम और श्रमिकों के आवास के रूप में किया जाता था।
Aug 31, 2023, 11:33 PM IST

कोलकाता में जलभराव

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो पार्क स्ट्रीट और बालीगंज सर्कुलर रोड से है।
Aug 31, 2023, 9:16 PM IST

चंद्रयान-3 ठीक काम कर रहा: एस सोमनाथ

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, "सब कुछ ठीक काम कर रहा है। सारा डेटा बहुत अच्छे से आ रहा है। हमें उम्मीद है कि 14 दिन के अंत तक हमारा मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा: एस सोमनाथ, इसरो प्रमुख
Aug 31, 2023, 8:17 PM IST

गोवा AAP प्रमुख गिरफ्तार

उत्तरी गोवा के SP निधिन वलसन ने गोवा AAP प्रमुख अमित पालेकर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बनस्तरीम कार दुर्घटना मामले में पालेकर को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।
Aug 31, 2023, 7:27 PM IST

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचे कई नेता

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा और बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर मौजूद हैं।
Aug 31, 2023, 7:26 PM IST

'ये टी पार्टी है', विपक्षी दलों की बैठक पर अनिल विज

ये पार्टी नहीं टी पार्टी है, ये दिन में तो एक-दूसरे के साथ लड़ते हैं और रात में बैठकर चाय पीते हैं। अभी तो शुरुआत ही हुई है और दिल्ली में केजरीवाल और कांग्रेस, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लड़ रही है...: INDIA गठबंधन की मुंबई में हो रही बैठक और सीट बंटवारे पर हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज, रोहतक
Aug 31, 2023, 6:09 PM IST

केंद्र हिंदूविरोधी कैसे काम कहा: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

जिस तरह से प्रह्लाद जोशी ने चोरी-चोरी, चुपके-चुपके यह निर्णय लेकर ट्वीट किया है। मेरा सवाल है कि देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार गणेश चतुर्थी है, तो हम जानना चाहते हैं कि यह हिंदू विरोधी काम क्यों हो रहा है? यह फैसला किस आधार पर लिया गया है? क्या यही उनकी 'हिन्दुत्ववादी' मानसिकता है?: संसद के विशेष सत्र पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी
Aug 31, 2023, 6:05 PM IST

जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लाएंगे: सीएम धामी

हमारा संकल्प है कि हम जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लाएंगे। जैसे ही हमें यूसीसी ड्राफ्ट मिलेगा, हम इसी साल इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। हम इसे लागू करने के लिए आगे बढ़ेंगे: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Aug 31, 2023, 5:57 PM IST

अडानी मुद्दे से केंद्र को होती है घबड़ाहट: राहुल गांधी

मुझे लगता है कि शायद यह थोड़ी घबराहट का सूचक है। उसी तरह की घबराहट जैसी घबराहट तब हुई थी जब मैंने संसद भवन में भाषण दिया था, घबराहट की वजह से अचानक उन्हें मेरी संसद सदस्यता रद्द करनी पड़ी। इसलिए मुझे लगता है कि यह घबराहट की बात है क्योंकि ये मामले प्रधानमंत्री के बहुत करीब हैं। जब भी आप अडानी का मामला छेड़ते हैं तो प्रधानमंत्री बहुत असहज और घबरा जाते हैं: संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Aug 31, 2023, 5:50 PM IST

अडानी मुद्दे पर एक्शन को लेकर स्थिति साफ करें पीएम: राहुल गांधी

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ करें और स्पष्ट रूप से बताएं कि क्या चल रहा है। कम से कम JPC की अनुमति दी जानी चाहिए और गहन जांच होनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं? वे चुप क्यों हैं और जो लोग ज़िम्मेदार हैं क्या उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया है? G20 नेताओं के यहां आने से ठीक पहले यह प्रधानमंत्री पर बहुत गंभीर सवाल उठा रहा है... यह महत्वपूर्ण है कि उनके (G20 नेताओं) आने से पहले इस मुद्दे को स्पष्ट किया जाए: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Aug 31, 2023, 5:47 PM IST

अडानी ग्रुप से जूड़े हेरा-फेरी के मामले में अन्य भी शामिल: राहुल गांधी

पहला सवाल यह उठता है कि ये किसका पैसा है? ये अडानी का पैसा है या किसी और का है? इसके पीछे के मास्टरमाइंड विनोद अडानी नामक एक सज्जन हैं जो गौतम अडानी के भाई हैं। पैसे की इस हेरा-फेरी में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। एक सज्जन हैं जिनका नाम नासिर अली शाबान अहली है और दूसरे एक चीनी सज्जन हैं जिनका नाम चांग चुंग लिंग है: राहुल गांधी
Aug 31, 2023, 5:43 PM IST

सेबी की जांच में कुछ गड़बड़ है: राहुल गांधी

जांच हुई, सेबी को सबूत दिए गए और सेबी ने गौतम अडानी को क्लीन चिट दे दी...तो साफ है कि यहां कुछ गड़बड़ है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Aug 31, 2023, 5:39 PM IST

व्यवसायों में समान पारदर्शिता जरूरी: राहुल गांधी

यह G20 का समय है और यह दुनिया में भारत की स्थिति के बारे में है। भारत जैसे देश के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि हमारी आर्थिक स्थिति और यहां संचालित होने वाले व्यवसायों में समान अवसर और पारदर्शिता हो: अडानी ग्रुप विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Aug 31, 2023, 5:38 PM IST

भारत की छवि धूमिल करने का हो रहा प्रयास: राहुल गांधी

आज सुबह दो वैश्विक वित्तीय अखबारों ने एक बेहद अहम सवाल उठाया है, जो कि भ्रष्टाचार से जुड़ा था। ये कोई रैंडम समाचार पत्र नहीं हैं। ये समाचार पत्र भारत में निवेश और शेष विश्व में भारत के बारे में धारणा को प्रभावित करते हैं। आज भ्रष्टाचार के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। जिससे भारत की छवि खराब करने का काम हो रहा है: राहुल गांधी
Aug 31, 2023, 5:23 PM IST

तमिलनाडु के लिए 5000 क्यूसेक पानी छोड़ने आदेश: डी. के. शिवकुमार

आज हमने अपने सभी कानूनी विशेषज्ञों के साथ बैठक की। अब पूरी टीम हमारे वरिष्ठ वकील से मिलने जा रही है जो कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया गया है। बारिश नहीं हो रही है। मुझे उम्मीद है कि वे कर्नाटक के किसानों और उनकी भावनाओं का सम्मान करेंगे: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार
Aug 31, 2023, 4:22 PM IST

कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद को लेकर दिल्ली में हुई बैठक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद को लेकर दिल्ली के कर्नाटक भवन में कानूनी विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
Aug 31, 2023, 4:15 PM IST

बैठक स्थल पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक के आयोजन स्थल पर पहुंचे।
Aug 31, 2023, 4:05 PM IST

कार्यकर्ताओं ने किया राहुल और सोनिया गांधी का स्वागत

कांग्रेस समर्थक पार्टी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के स्वागत के लिए मुंबई हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए। वे यहां विपक्षी दल इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस(INDIA) की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।
Aug 31, 2023, 3:08 PM IST

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे अखिलेश

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस(INDIA) की तीसरी बैठक के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।
Aug 31, 2023, 12:56 PM IST

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस (अडानी) मुद्दे को लेकर आज शाम 5 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।
Aug 31, 2023, 12:25 PM IST

G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडान: सुमन नलवा

दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने कहा कि G20 शिखर सम्मेलन को लेकर अफवाह फैल रही है कि उस वक्त दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।
Aug 31, 2023, 12:22 PM IST

अडानी को लेकर पीएम से कांग्रेस ने पूछे 100 सवाल

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 28 जनवरी से 28 मार्च तक कांग्रेस पार्टी ने अडानी को लेकर प्रधानमंत्री से 100 सवाल पूछे... हमें कोई जानकारी नहीं है कि अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए का मालिक कौन है। राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी के मुद्दे पर बात की और उन्हें संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह अडानी का मुद्दा नहीं है, यह 'मोदानी' का मुद्दा है। असली मुद्दा प्रधानमंत्री मोदी और अडानी के बीच का रिश्ता है।
Aug 31, 2023, 11:22 AM IST

जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार हैं केंद्र: तुषार मेहता

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाएं SC के मामले में केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि तीन चुनाव होने हैं। पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था लागू की गई है। सबसे पहले चुनाव पंचायतों के होंगे। लेह हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव खत्म हो गए हैं और कारगिल के लिए सितंबर में चुनाव होंगे।
Aug 31, 2023, 11:20 AM IST

अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Aug 31, 2023, 10:19 AM IST

मेट्रो स्टेशनों पर लिखे थे खालिस्तान नारे, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 27 अगस्त को दिल्ली के 5 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारों के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Aug 31, 2023, 10:17 AM IST

विश्व संस्कृत दिवस की पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो इसके प्रति जुनूनी हैं। भारत का संस्कृत से बेहद खास रिश्ता है।"
Aug 31, 2023, 10:15 AM IST

पोखरण में हुआ फायरिंग ड्रिल का आयोजन

राजस्थान के पोखरण में भारतीय सेना ने फायरिंग ड्रिल का आयोजन किया।
Aug 31, 2023, 9:48 AM IST

यह एक चुनावी स्टंट: तेजस्वी

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'अगर हम आपकी जेब से 5,000 रुपए लेकर 200 रुपए वापस कर दें को फायदा हुआ या नुकसान हुआ। देश के लोग यह जानते हैं और वे (केंद्र सरकार) आगामी राज्य चुनावों के मद्देनजर ऐसा कर रहे हैं। यह एक चुनावी स्टंट है।'
Aug 31, 2023, 9:45 AM IST

हम गठबंधन बनाने का काम कर रहे: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम (विपक्षी दल) सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। देश की जनता चाहती थी कि हम इस गठबंधन को बनाने का काम करें...हर कोई जानता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या होती है। सांसद अपना नेता चुनेंगे। (इंडिया ब्लॉक के पीएम) पीएम मोदी से अधिक ईमानदार होंगे और लोगों के प्रति वफादार होंगे।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+