Live Updates: क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में अक्षर पटेल की जगह अश्विन को मिली जगह

Breaking News Live Updates : आज गणपति विसर्जन का दिन है, इसलिए मुंबई पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। तो वहीं दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, जबकि कई राज्यों में बारिश होने के आसार है। जबकि आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी करके धमकी दी है कि 'पीएम मोदी आप शहीद निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं और सिख फॉर जस्टिस इस हत्या का बदला लेगा, हमारा टारगेट 6 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला विश्वकप मैच होगा।'

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

 Breaking News Live Updates

LIVE Feed
Sep 28, 2023, 8:23 PM IST

क्रिकेट वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल की जगह अश्विन खेलेंगे

आगामी क्रिकेट वर्ल्डकप में रविचंद्रन अश्विन को अक्षर पटेल की जगह रखा गया है। जो बांग्लादेश के खिलाफ भारत के एशिया कप सुपर फोर मुकाबले के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के बाद विश्व कप के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं।
Sep 28, 2023, 7:45 PM IST

नीतीश कुमार पहुंचे खानक्वाह मुजीबिया दरगाह, देखें Video

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पटना के खानक्वाह मुजीबिया दरगाह पर चादर चढ़ाई।
Sep 28, 2023, 7:01 PM IST

जर्मनी- इजराइल ने मिसाइल शील्ड समझौते पर किए हस्ताक्षर

जर्मनी और इजराइल ने ऐतिहासिक मिसाइल शील्ड समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
Sep 28, 2023, 5:56 PM IST

गुजरात के कच्छ में 80 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त

गुजरात के कच्छ में 80 किलो से अधिक ड्रग्स जब्त की गई है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Sep 28, 2023, 4:48 PM IST

कीर्ति नगर के फर्नीचर बाजार पहुंचे राहुल गांधी, देखें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कीर्ति नगर में फर्नीचर बाजार का दौरा किया और वहां बढ़ई से बातचीत की।
Sep 28, 2023, 3:33 PM IST

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया 'पलटू राम'

बिहार बीजेपी हेड सम्राट चौधरी एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरस पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) को कौन बुला रहा है? हमने उन्हें 'पलटू कुमार' घोषित कर दिया है। लालू यादव उन्हें पलटू कुमार कहते थे। यह नीतीश कुमार के प्रति बीजेपी का एहसान है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। वह पहले सीएम नहीं थे, वह बीजेपी के पक्ष में बने। उन्होंने बीजेपी के लिए कोई एहसान नहीं किया है।''
Sep 28, 2023, 2:48 PM IST

ठाकुरों को गाली मत दो मनोज झा: JDU एमएलसी संजय सिंह

राजद सांसद मनोज झा की 'ठाकुर' टिप्पणी पर जदयू एमएलसी संजय सिंह भड़क गए हैं। उन्होंने मनोज झा को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं 'ठाकुरों' के खिलाफ बोलने वाले मनोज झा जी को चेतावनी देता हूं। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। मनोज झा आप कैसे कॉलेज में पास कर गए जो इस तरह से बयान दे रहे हैं।
Sep 28, 2023, 1:34 PM IST

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन

पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन, एमएसपी कमेटी सहित कई मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
Sep 28, 2023, 12:32 PM IST

कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के मंड्या में सरकार के विरोध में उतरे किसान, कावेरी नदी से जल छोड़े के मुद्दे पर भारी विरोध प्रदर्शन
Sep 28, 2023, 12:28 PM IST

29 सितंबर को बिहार जाएंगे उपराष्ट्रपति

29 सितंबर को बिहार के दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नालंदा यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के साथ करेंगे बातचीत
Sep 28, 2023, 9:57 AM IST

बिहार में सड़क हादसा

बिहार के नवादा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल
Sep 28, 2023, 9:55 AM IST

'राजनीतिक साजिश है सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी'

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पार्टी विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी को बताता राजनीतिक साजिश, कहा- मूल मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है पंजाब सरकार
Sep 28, 2023, 7:56 AM IST
महाराष्ट्र

लालबागचा राजा के दर पर अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। सामने आया वीडियो।
Sep 28, 2023, 7:55 AM IST
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा अरेस्ट

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है, ये गिरफ्तारी 2015 के एक पुराने केस में की गई है।
Sep 28, 2023, 7:29 AM IST

आतंकी पन्नू का नया धमकीभरा वीडियो आया सामने

अमेरिका स्थित प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें उसने दावा किया कि उसके लोग दिल्ली के संसद के पास पहुंच गए हैं।
Sep 28, 2023, 7:28 AM IST

आज होगा बप्पा का विसर्जन? जानिए विधि और कथा

19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से गणेशोत्सव शुरू हुआ था, दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन अनंत चतुर्दशी यानी कि आज होगा
Sep 28, 2023, 7:28 AM IST
महाराष्ट्र

19,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती

आज गणपति विसर्जन का दिन है और इसलिए मूर्तियों के विसर्जन के लिए निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर मुंबई पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुंबई पुलिस 19,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+