Breaking News LIVE Today: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल कल पूछताछ के लिए ED के सामने हो सकते हैं पेश
Latest news in hindi: नवंबर महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है और तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ा दिए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बरकरार है और लगातार तीसरे दिन हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' कैटेगरी में रिकॉर्ड की गई है। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर माहौल हिंसक है। सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसे लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा, "सर्वदलीय बैठक में सभी इस बात पर सहमत हुए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए।" देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, जानिए यहां।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
2000 के 97% नोट वापस आ गए: RBI
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रूपए मूल्य के नोटों के चलन से बाहर होने के बाद अब तक जमा कराए गए नोटों का ब्यौरा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंकिंग प्रणाली के तहत अब तक 2,000 रुपये के अधिकतर नोट वापस आ चुके हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि जब 19 मई, 2023 को जब 2,000 रुपये के बैंक नोट को वापस लेने की घोषणा की गई थी, उस समय 3.56 लाख करोड़ रुपये के ये नोट चलन में थे। लेकिन अब 31 अक्टूबर, 2023 को घटकर 0.10 लाख करोड़ रुपए हो गए हैं।
तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक
तेलंगाना चुनाव को लेकर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी सीईसी (केंद्रीय चुनाव समिति) की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता मौजूद हैं।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। बैठक पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर की जा रही है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं।
भारत और फिनलैंड के बीच चर्चा
भारत और फिनलैंड ने 01 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में अपना 12वां विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) आयोजित किया। एफओसी के दौरान, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई, जिसमें राजनीतिक जुड़ाव, व्यापार और निवेश, शिक्षा, डिजिटल साझेदारी, स्थिरता साझेदारी, गतिशीलता, सांस्कृतिक संबंध शामिल थे। लोगों से लोगों के बीच संपर्क। आर्कटिक और यूएनएससी के सुधार सहित बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा हुई, जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने साझा की।
3 नवंबर को राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक
सभी लंबित मामलों की समीक्षा के लिए राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक 3 नवंबर को होगी, ताकि राज्यों की परिषद द्वारा अपनी सिफारिशों पर विचार करने के लिए विशेषाधिकार हनन के मामलों में अपनी रिपोर्ट पर शीघ्र कार्रवाई और अंतिम रूप दिया जा सके। बता दें कि आप सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह और टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन के मामले समिति के सामने हैं। राघव चड्ढा मामले में सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में, समिति की आगामी बैठक महत्वपूर्ण है: सूत्र












Click it and Unblock the Notifications