Union Budget 2024 की सबसे तेज और विस्तृत अपडेट डेलीहंट पर
Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है। मोदी सरकार ने लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में हर किसी की नजर मोदी 3.0 के पहले बजट पर है।
बता दें कि हर वर्ष 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाता है। भारत संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष से पहले बजट का ऐलान करना अनिवार्य है। वित्त वर्ष की शुरुआत 1 अप्रैल को होती है जबकि 31 मार्च को इसकी समाप्ति होती है।

लेकिन इस वर्ष चुनाव की वजह से सरकार की ओर से पूर्णकालिक बजट पेश नहीं किया गया। चुनाव के बाद पूर्णकालिक आम बजट नई सरकार द्वारा पेश किया जाता है। भारत के लिए आम बजट की अहमियत काफी अधिक होती है। बजट के जरिए सामाजिक न्याय, समानता और संतुलित आर्थिक विकास को सुनिश्चित किया जाता है।
बजट मुख्य रूप से दो हिस्से में पेश किया जाता है, पहला रेवेन्यू बजट और दूसरा कैपिटल बजट। केंद्र के आम बजट का महत्व संसाधनों का प्रभावी तरह से आवंटन करना, बेरोजगारी को कम करना, गरीबी के स्तर को संभालना होता है।
इसके साथ ही आय और खर्च के बीच असमानता को कम करना, अमीर-गरीब सभी लोगों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, कीमतों को नियंत्रित करना होता है।
बता दें कि इस बार बजट सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से होगी और यह 12 अगस्त तक चलेगा। डेलीहंट पिछले कई वर्षों से लाइव बजट आपके लिए लाता रहा है, इस वर्ष भी हम आपके लिए बजट की कवरेज लेकर आए हैं। डेलीहंट आपको पल-पल की लाइव अपडेट देगा, बजट से जुड़ी न्यूज, व्यूज, विश्लेषण पेश करेगा।
बजट पर हर अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications