Manipur Earthquake: हिंसा ग्रस्त मणिपुर में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता
Manipur Earthquake: जातीय हिंसा से ग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शनिवार देर रात भूकंप के झटके हल्के महसूस किए गए। जिसकी रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी।
एनसीएस के मुताबिक मणिपुर में रात 12 बजकर 14 मिनट पर भूकंप से धरती कांपी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप के झटके मणिपुर के उखरूल से 13 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में आया।

भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर थी।
फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात जैसे ही भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए गए। फौरन घरों से बाहर खुली जगहों पर चले आए। हालांकि भूकंप के झटके हल्के होने से लोगों ने राहत ली।
हिमाचल में आया भूकंप
इससे पहले शुक्रवार (7 जुलाई) को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया था। भूकंप के झटके किन्नौर सहित कई अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं थे। भूंकपका केंद्र किन्नौर के सांगला में जमीन से पांच किलो नीचे था। जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी।
अरुणाचल में भी आया था भूकंप
वहीं मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि भूकंप दोपहर करीब 12.55 बजे चांगलांग में 61 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications