'पाकीजा' का गाना रीमिक्स करने के लिए आतिफ असलम पर भड़कीं लता मंगेश्कर, लगाई फटकार

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम से काफी नाराज हैं। आतिफ असलम ने आने वाली फिल्म 'मित्रों' के लिए गाना 'चलते-चलते' गाया है जो 70 के दशक की हिट फिल्म 'पाकीजा' का गाना है।

Lata Mangeshkar, Atif Aslam

नई दिल्ली। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम से काफी नाराज हैं। आतिफ असलम ने आने वाली फिल्म 'मित्रों' के लिए गाना 'चलते-चलते' गाया है जो 70 के दशक की हिट फिल्म 'पाकीजा' का गाना है। 'मित्रों' में इस गाने को एक नए अंदाज में पेश किया है, जो लेजेंड्री सिंगर लता मंगेश्कर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। मंगेश्कर ने कहा कि न उन्होंने ये गाना अभी तक सुना है और न ही सुनना चाहती हैं।

गाने को सुनना भी नहीं चाहती लता मंगेश्कर

गाने को सुनना भी नहीं चाहती लता मंगेश्कर

फिल्म पाकीजा में चलते-चलते गाने को लता मंगेश्कर ने गाया था। ऐसे में जब सालों बाद इस गाने को दोबारा रीक्रिएट किया गया तो, लता मंगेश्कर से इस बारे में रिएक्शन मांगा गया। इसपर लता मंगेश्कर ने कहा कि उन्होंने ये गाना अभी तक नहीं सुना है और इसे सुनना भी नहीं चाहतीं। 'आजकल पुराने गानों को नया बनाकर चलाने का रिवाज मुझे दुख पहुंचाता है। अब क्रिएटिविटी कहां है? गाने को रीमिक्स करते वक्त किसकी सहमति से उसे बदला जा रहा है?'

असली गाने में लता मंगेश्कर ने दी थी आवाज

रीमिक्स के इस चलन से दुख लता मंगेश्कर ने कहा कि उस वक्त म्यूजिक कंपोजर्स ने जो बनाया वो उनकी क्रिएटिविटी थी। किसी को हक नहीं कि उसे बदले। बॉलीवुड के इतिहास की सबसे यादगार फिल्मों में शुमार 1972 में आई 'पाकीजा' में मीना कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'चलते-चलते' गाना लता मंगेश्कर ने ही गाया था और कैफी आजमी ने गाने के बोल लिखे थे। ये गाना लता मंगेश्कर की आवाज और मीना कुमारी की परफॉरमेंस के लिए आज भी जाना जाता है।

बॉलीवुड में चल पड़ा है रीमिक्स का दौर

वहीं 'मित्रों' फिल्म का गाना आतिफ असलम ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स में भी बदलाव किया गया है जो तनिष्क बागची ने किया है। गाने का म्यूजिक भी तनिष्क बागची ने ही दिया है। नया 'चलते-चलते' जैकी भगवानी और कृतिका कामरा पर फिल्माया गया है। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि बॉलीवुड में पुराने गानों को नए बोल के साथ रीमिक्स किया जा रहा है। हाल ही में आई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में तुम बिन फिल्म के गाने 'दिलबर-दिलबर' को रीमिक्स किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+