लता मंगेशकर के शोक में महाराष्ट्र में सोमवार को पूरे दिन की छुट्टी तो बंगाल में आधे दिन की रहेगी छुट्टी
नई दिल्ली। भारत रत्न से सम्मानित सुर कोकिला लता मंगेशकर का आज यानी कि रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वहीं लता मंगेशकर के सम्मान में पश्चिम बंगाल में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया तो वहीं महाराष्ट्र में पूरे एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सभी राजनेताओं ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगा मंगेशकर के सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
Recommended Video

ममता बनर्जी ने कहा कि वह लता मंगेशकर की आवाज से मंत्रमुग्ध थीं। उन्होंने इस बात का आभार व्यक्त किया कि मंगेशकर ने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया। सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं देश की महान शख्सियत भारत रत्न लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
उनके परिवार और दुनियाभर में उनके अरबों प्रशंसकों के प्रतिअपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वह सचमुच भारत की सुर कोकिला थीं। बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को बताया कि राज्य सरकार मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए सोमवार को आधे दिन की छुट्टी घोषित करेगी।
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। वर्ष 1974 में लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक गाने गाने वाली गायिका के रूप में दर्ज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications