एयरो इंडिया 2021 : शो के अंतिम दिन लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से थर्रा उठा आसमान
एयरो इंडिया 2021 के लास्ट दिन आज अमेरिकी वायु सेना B-1B Lancer bomber ने दो लड़ाकू विमान तेजस के साथ उड़ान भरी। साथ ही भारत वायु सेना के हेलीकॉप्टर एयरोबैटिक टीम 'सारंग' ने भी आसमान में अपना दम दिखाया।
Aero India 2021: एशिया का सबसे बड़ा एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी एयरो इंडिया 2021 का आज अंतिम दिन रहा था। कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया 2021 शो के तीसरे दिन आसमान से भारत की ताकत का जोश भर देने वाला नजारा देखने को मिला। 3 से 5 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मकसद दुनिया को ये बताना है कि लड़ाकू विमानों में भारत भी किसी देश से कम नहीं है। शो के अंतिम दिन लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से पूरा आसमान थर्रा उठा।
Recommended Video

एयरो इंडिया 2021 के लास्ट दिन आज अमेरिकी वायु सेना B-1B Lancer bomber ने दो लड़ाकू विमान तेजस के साथ उड़ान भरी। साथ ही भारत वायु सेना के हेलीकॉप्टर एयरोबैटिक टीम 'सारंग' ने भी आसमान में अपना दम दिखाया। वहीं IAF की एरोबैटिक टीम 'सूर्य किरण' ने भी शो के दौरान आसमान में अपने हैरान करने वाले करतब दिखाए। इन सबको देखने पहुंचे भारी संख्या में मौजूद लोग हैरत में पड़ गए।
#WATCH | Karnataka: Aero India show underway in Bengaluru for the third day.
— ANI (@ANI) February 5, 2021
Aero India to conclude today. pic.twitter.com/FivMjpzwes
3 फरवरी को एयरो इंडिया के 13वें संस्करण का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया था। शो में दुनियाभर के देशों की वायुसेनाएं नए विमानों की आधुनिक तकनीकी का प्रदर्शन करती है। इस बार पूरे कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखी और मेक इन इंडिया पर जोर रहा। शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बड़े पैमाने पर अपने विमानों और हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन किया।

तेजस की अगुवाई में 'आत्मनिर्भर फॉर्मेशन'
इस बार का एयरो शो बहुत ही खास रहा, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में भारत में पूरी तरह से विकसित विमानों और हेलीकॉप्टर्स का प्रदर्शन किया गया। आत्मनिर्भर फॉर्मेशन में पांच विमान आसमान में नजर आए। जिसमें LCA तेजस अगुवाई करता दिखा। ये पूरी तरह से भारत में विकसित है, जिसका पूरा नाम लाइट कांबैक्ट एयरक्राफ्ट तेजस है। इस एयरक्रॉफ्ट को नेवी और वायुसेना दोनों के हिसाब से तैयार किया गया है। वहीं तेजस के पीछे चार छोटे एयरक्रॉफ्ट थे।












Click it and Unblock the Notifications