2021 के पद्म पुरस्‍कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर

2021 के पद्म पुरस्‍कारों के ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस, 2021 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन आरंभ हो चुका हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020 है। सरकार भारत ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन / सिफारिशें केवल ऑनलाइन प्राप्त होंगी।

padamaward
गौरतलब है कि पहले सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सावधानी बरतते हुए 3 अप्रैल को होने वाला पद्म पुरस्कार समारोह स्थगित कर दिया था। सरकार ने ये निर्णय माहामरी को फैलने से बचाने के लिए भीड़ को टालने के उद्देश्य से लिया था।

इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए 141 नाम घोषित हुए हैं। जिनमें चार पुरस्कार दो-दो लोगों को संयुक्त रूप से दिए जाने की घोषणा की गई थी। इस पुरस्‍कार की लिस्ट में 7 नाम पद्मविभूषण के लिए, 16 पद्म भूषण और के लिए और 118 पद्मश्री के लिए था। चयनित शख्यियतों में लगभग 33 महिलाएं और 18 विदेशी भी शामिल है। इतना ही ही देश की 12 सख्सियतों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाना शामिल है।

मरणोपररांत जिन सख्सितयों को ये पद्म विभूषण अवार्ड अर्पित किया जा रहा उनमें जॉर्ज फर्नाडिस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज का नाम शामिल है। वहीं आध्यात्मिक श्रेणी में उडुपी मठ के विश्वतीर्थ स्वामीजी श्री पेजावरा अधोखजा को मरणोपरांत इसी पुरस्कार अर्पित किया जाना है।

गौरतलब है कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार सामाजिक कार्य, जनसेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, विज्ञान, अभियांत्रिकी, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, खेल जैसी श्रेणियों में दिए जाएंगे पद्म पुरस्‍कारों घोषणा प्रत्‍येक वर्ष 15 अगस्‍त को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+