हैदराबाद के अंतिम जिंदा चीते अब्दुल्ला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली वजह

2012 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस द्वारा गिफ्ट में दिए गए चीते की मौत हो गई। चीते की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

last cheetah at Nehru Zoological Park in Hyderabad died Abdullah gifted by Saudi prince

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रविवार को नर चीते की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 15 वर्षीय इस चीते को 2012 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने चिड़ियाघर की यात्रा के दौरान उपहार में दिया था। इस चीते का नाम अब्दुल्ला था। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने चीते का पोस्टमार्टम करवाया। जिसमें चीते की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। यह हैदराबाद के चिड़ियाघर का एक मात्र जीवित चीता बचा था।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि, चीते की मौत की जानकारी उन्हें उस वक्त पता चली जब चिड़ियाघर के वर्कर्स ने नर चीते को खाना खिलाने के लिए बुलाया। बार-बार बुलाने के बावजूद चीता ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। हालांकि आमतौर पर नाम से पुकारने पर अब्दुल्ला वर्कर्स के पास आ जाता था। जब चीता उठकर नहीं आया तो जू में काम करने वाले वर्कर्स बाड़े के अंदर गए। जहां पर चीता मृत पड़ा हुआ था।

चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों ने चीते का पोस्टमॉर्टम किया और जिसमें पता चला कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जांच के लिए नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। एक सप्ताह में आगे की रिपोर्ट आएगी। हैदराबाद में आयोजित सीओपी 11 शिखर सम्मेलन- 2012 के मौके पर चिड़ियाघर के अपने दौरे के दौरान, सऊदी राजकुमार बंदर बिन सऊद बिन मोहम्मद अल सऊद ने दो जोड़े अफ्रीकी शेर और चीते उपहार में दिए थे।

चिड़ियाघर को 2013 में सऊदी अरब के राष्ट्रीय वन्यजीव अनुसंधान केंद्र से चीते मिले थे। मादा चीता हिबा की 2020 में मौत हो गई थी और तब से 'अब्दुल्ला' नाम का नर चीता अकेला था। मादा चीता हिबा का 2020 में आठ साल की उम्र में निधन हो गया। वो पैरापलेजिया बीमारी की वजह से जिंदगी की जंग हार गई थी। अब्दुल्ला की मौत के बाद नेहरू जूलॉजिकल पार्क में अब कोई चीता नहीं बचा है।

भारत में करीब 70 साल पहले चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। लेकिन इस साल भारत सरकार ने नामिबिया से आठ चीते भारत मंगाए थे। इन सभी आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। भारत सरकार देश में फिर से चीते को वापस लाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+