पाकिस्तानी कोर्ट पहुंचा लश्कर सरगना हाफिज सईद, बोला- लश्कर-ए-तैयबा से लेना देना नहीं
नई दिल्ली- मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने अब पाकिस्तानी अदालत से कहा है कि उसका मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से लेना देना ही नहीं है। हाफिज ने मंगलवार को लाहौर हाई कोर्ट में टेरर फाइनेंसिंग केस में खुद की गिरफ्तारी को भी चुनौती दी है और अपने खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर खारिज करने की गुजारिश की है।

गुनाह से पीछा छुड़ाना चाहता है आतंकी
जमात-उद-दावा सरगना हाफिज संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित वही पाकिस्तानी आतंकी है, जिसपर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है। अब हाफिज के वकीलों ने अदालत में दावा किया है कि उसका और इस केस से जुड़े 67 दूसरे आरोपियों का लश्कर-ए-तैयबा से कोई ताल्लुकात नहीं है। कोर्ट से गुजारिश की गई है कि इस आधार पर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर का कोई कानून प्राधिकार नहीं है और न ही कानूनी तौर पर इसकी कोई मान्यता है, इसलिए उसे रद्द किया जाना चाहिए। हाफिज ने कोर्ट से अपील की है कि वह ये घोषित करे कि जिन संपत्तियों का ब्योरा एफआईआर में दिया गया है, उसका इस्तेमाल मस्जिदों के उद्देश्य से किया जा रहा है। उसने कहा, 'यह अपील की जाती है कि यह कोर्ट घोषित करे कि किसी भी याचिकाकर्ता का लश्कर से संबंध नहीं है और लिहाजा एफआईआर बिना कानून का पालन किए दर्ज की गई और इसे खारिज कर दिया जाए।'

टेरर फंडिंग केस में है गिरफ्तार
सईद और उसके आतंकी गुर्गों के खिलाफ टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने 23 एफआईआर दर्ज किए थे। सीटीडी ने साफ कहा है कि इन संदिग्धों ने आतंकवाद से जुटाए फंड संपत्ति बनाए। यही नहीं इन्होंने इस फंड का आगे भी आतंकवादी गतिविधियों के लिए ही इस्तेमाल किया। इस वजह से डिपार्टमेंट ने उन्हें कई तरह के अपराधों का गुनहगार माना है, जिसमें टेररिज्म फाइनेंसिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और एंटी-टेररिज्म एक्ट 1997 से जुड़े मामले में शामिल है। जाहिर है कि ये सारे आरोप बेहद संगीन हैं। बता दें कि हाफिज सईद को पिछले 17 जुलाई को टेरर फाइनेंसिंग केस में पंजाब के गुजरांवाला से गिरफ्तार किया गया था। टेरर फाइनेंसिंग कोर्ट की सुनवाई पाकिस्तान की एंटी-टेररिज्म कोर्ट 2 सितंबर को करेगी। हाफिज को अभी लाहौर के कोट लखपत जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है हाफिज
गौरतलब है कि हाफिज सईद अभी जमात-उद-दावा नाम के जिस संगठन का सरगना बना हुआ है, उसे लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा माना जाता है, जो 2008 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार है। मुंबई हमलों में 166 बेगुनाहों की हत्या हो गई थी। 2008 के दिसंबर में ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव पास करके उसपर प्रतिबंध लगा रखा है। 2012 में अमेरिका ने उसे विशेष ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करके उसपर एक करोड़ का ईनाम घोषित कर रखा है।
-
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications