Who is Rohit Jain: कौन हैं रोहित जैन? जिन्हें बनाया गया RBI का नया डिप्टी गवर्नर, रबी शंकर की लेंगे जगह
Rohit Jain Appointed RBI Deputy Governor: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में एक बहुत बड़ी नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने रोहित जैन के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्हें अगले 3 साल के लिए देश के केंद्रीय बैंक का डिप्टी गवर्नर चुना गया है। रोहित जैन की पारी 3 मई से शुरू होने जा रही है।
रोहित जैन अब टी. रबी शंकर की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल आज ही खत्म हो रहा है। बता दें कि जैन साहब पहले से ही RBI में बड़े ओहदे पर थे। वह दिसंबर 2020 से बैंक के 'कार्यकारी निदेशक' (Executive Director) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

बैंकिंग जगत का 30 साल का अनुभव
रोहित जैन कोई नया नाम नहीं हैं। उनके पास बैंकिंग और मैनेजमेंट का करीब 30 साल का लंबा अनुभव है। उन्होंने बैंक की बारीकियों को जमीन से समझा है। जब वह कार्यकारी निदेशक थे, तब उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट और बैंक की कमियों को पकड़ने वाले अहम विभागों को संभाला था। अब वह विदेशी मुद्रा और पेमेंट सिस्टम जैसे बड़े फैसले लेंगे।
कितने पढ़े-लिखें हैं रोहित जैन?
अगर पढ़ाई की बात करें, तो रोहित जैन ने कॉमर्स में मास्टर और MBA किया है। इसके अलावा उनके पास बैंकिंग और रिस्क मैनेजमेंट के कई बड़े इंटरनेशनल सर्टिफिकेट भी हैं। यानी वह सिर्फ अनुभव ही नहीं, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी काफी आगे हैं।
कैसे काम करती है RBI की टीम?
आरबीआई में कुल 4 डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से दो बैंक के अंदर से ही प्रमोट किए जाते हैं (जैसे रोहित जैन और एस.सी. मुर्मू) और बाकी दो बाहर से आते हैं (जैसे पूनम गुप्ता और स्वामीनाथन जे)। पिछले महीने इस पोस्ट के लिए 4 दिग्गजों का इंटरव्यू हुआ था, जिसमें रोहित जैन बाजी मार ले गए।













Click it and Unblock the Notifications