वैभव सूर्यवंशी से बदतमीजी करना काइल जैमिसन को पड़ा महंगा, मैच रेफरी ने सुनाया सख्त फैसला

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को अपनी आक्रामकता के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे जैमिसन को राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार करने के लिए एक डिमेरिट अंक दिया गया है और मैच रेफरी ने उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की है।

यह घटना मैच की पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई जब जैमिसन ने 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। विकेट लेने के बाद जैमिसन ने बेहद करीब जाकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज को विदा किया जिसे आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में देखा गया।

ipl 2026

जैमिसन ने किया कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन

बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि जैमिसन ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है। यह नियम ऐसे इशारों या व्यवहार को प्रतिबंधित करता है जो किसी खिलाड़ी को अपमानित करें या उसे उकसाने की कोशिश करें।

मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा सुनाए गए फैसले को काइल जैमिसन ने स्वीकार कर लिया है और अपनी गलती मान ली है। चूंकि यह लेवल 1 का अपराध था इसलिए उन पर एक डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस विवाद के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात देकर सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की।

वैभव सूर्यवंशी ने किया है धमाका

दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी इस साल आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी बने हुए हैं। 2026 के इस सीजन में वह सबसे तेजी से 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ उनके निडर खेल ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी महज 4 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+