'चचेरे भाई ने घर पर किया गंदा काम, प्रेग्नेंट न हो जाऊं', फेमस एक्ट्रेस के साथ हुई शर्मनाक हरकत, छलका दर्द
Kanika Mann: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों 'नागिन 7' (Naagin 7) सीरियल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के कई ऐसे पहलुओं पर खुलकर बात की है, जो अब तक पर्दे के पीछे थे। बचपन के मुश्किल अनुभवों से लेकर करियर के संघर्ष तक, कनिका मान ने अपनी कहानी बेबाक अंदाज में लोगों के साथ शेयर की है।
कनिका मान की बचपन की दर्दनाक याद
इंटरव्यू के दौरान कनिका मान ने एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि बचपन में उनके एक कजिन ने उनके साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की थी। उस घटना ने उनके मासूम मन पर गहरा असर डाला था।

'चचेरे भाई ने घर पर की थी गंदी हरकत'
हॉटरफ्लाई से बातचीत में कनिका मान ने खुलासा किया है कि बचपन में उनके चचेरे भाई ने उसके साथ गंदा बर्ताव किया था। उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और कुछ गलत करने की कोशिश की थी। कनिका मान ने कहा कि उस समय वह बहुत छोटी थीं और उन्हें इस तरह की चीजों की कोई समझ नहीं थी लेकिन डर और घबराहट ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।
कनिका ने कहा- कहीं प्रेग्नेंट न हो जाऊं
कनिका मान ने बताया कि उस घटना के बाद वह इतनी डर गई थीं कि उन्हें ये तक लगने लगा था कि कहीं इन सबसे वह प्रेग्नेंट न हो जाएं। उस उम्र में उन्हें प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई सही जानकारी नहीं थी। कनिका ने बताया- मैं तब चौथी क्लास में थी। मुझे नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है। मैंने पपीता खाने से अबॉर्शन की कहानियां सुनी थीं।
'मैं डर के मारे पपीता खाती थी'
कनिका मान ने कहा- मैं डर के मारे ज्यादा पपीता खाती थी। घर पर मेरी भाभी या चाची ऐसी बातें कहती रहती थीं। मुझे डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो पपीता खाने से सब ठीक हो सकता है। कनिका ने बताया कि बचपन में जब वह छुट्टियों पर दादा के घर जाया करती थीं तो वहां पर उनका चचेरा भाई था जो उनके साथ घटिया हरकत करता था।
परिवार को बताने से डरती थीं कनिका
उस कठिन दौर में कनिका मान ने अपने पैरेंट्स को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्हें डर था कि कहीं उन्हें ही दोषी न ठहराया जाए। कई सालों तक ये दर्द उनके अंदर ही दबा रहा। बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया था। इस घटना ने उनके व्यक्तित्व और सोच पर गहरा प्रभाव छोड़ा था, जिससे बाहर निकलने में उन्हें लंबा समय लगा था।
रूढ़िवादी परिवार से विद्रोह कर बनाई पहचान
-कनिका मान ने अपने करियर को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखें। बावजूद इसके, उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। उन्होंने छिप-छिपाकर काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे अपने लिए एक अलग पहचान बनाई। बाद में जब परिवार को उनके काम के बारे में पता चला, तब तक वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी थीं।
-कनिका मान को असली पहचान 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' सीरियल से मिली थी, जिसने उन्हें घर-घर में पॉपलुर बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया था और आज टीवी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
कनिका मान की कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की सफलता की नहीं बल्कि संघर्ष, हिम्मत और खुद पर भरोसा रखने की मिसाल है। उन्होंने मुश्किल हालातों का सामना करते हुए अपने लिए एक मजबूत पहचान बनाई और आज वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications