कौन हैं नित्या रमण? जिन्हें लोग बता रहे अगली Mamdani, केरल में जन्मी, अब बनेंगी इस अमेरिकी शहर की मेयर!

America: की राजनीति में कमला हैरिस और जोहरान ममदानी के बाद एक और भारतीय मूल का नाम जुड़ने जा रहा है। दरअसल 44 साल की Nithya Raman अब 2026 के Los Angeles mayoral election में सबसे चर्चित उम्मीदवारों में गिनी जा रही हैं। उनकी प्रगतिशील सोच, ग्राउंड लेवल से बनी पहचान और हाउसिंग के साथ-साथ गवर्नेंस सुधार पर फोकस ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

मौजूदा मेयर को सीधी चुनौती

Los Angeles के चौथे जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली सिटी काउंसिल मेंबर रमण ने देर से चुनावी मैदान में उतरकर मौजूदा मेयर Karen Bass को सीधी चुनौती दी है। नॉन पार्टिशन प्राइमरी 2 जून को होनी है। जिसमें शुरुआती सर्वे बताते हैं कि मुकाबला कड़ा है, हालांकि बास फिलहाल थोड़ी बढ़त में हैं। वहीं 30 अप्रैल तक पॉलीमार्केट ने रमण की जीत की संभावना 60% बताई।

America

भारत से अमेरिका तक का सफर

भारतीय मूल की सिटी काउंसिल सदस्य, शहरी योजनाकार और एक्टिविस्ट रमण का सफर सिर्फ उनका निजी राजनीतिक उभार नहीं दिखाता, बल्कि यह भी बताता है कि अमेरिका के बड़े शहरों में वोटरों की सोच कैसे बदल रही है।

केरल में जन्म, तमिल परिवार से संबंध

रमण का जन्म 28 जुलाई 1981 को Kerala में एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्होंने शुरुआती बचपन भारत में बिताया और छह साल की उम्र में अमेरिका चली गईं। उनका परिवार Louisiana में बस गया। 22 साल की उम्र में वह अमेरिकी नागरिक बनीं।

कितनी पढ़ी लिखीं हैं नित्या?

उन्होंने Harvard University से राजनीतिक सिद्धांत में स्नातक किया। इसके बाद Massachusetts Institute of Technology से शहरी योजना में मास्टर डिग्री ली। इसी शिक्षा ने शहरों, प्रशासन और पब्लिक पॉलिसी को लेकर उनकी सोच को आकार दिया।

भारत लौटकर भी किया काम

अमेरिका में लंबे समय तक रहने के बाद रमण कुछ समय के लिए भारत लौटीं। उन्होंने Chennai में स्वच्छता सुधार के लिए एक रिसर्च संगठन शुरू किया। भारत और अमेरिका दोनों के अनुभवों ने उनकी सोच को गहराई दी।

राजनीति से पहले सामाजिक काम

चुनावी राजनीति में आने से पहले उनका फोकस शहरी समस्याओं, सामाजिक न्याय और जनहित मुद्दों पर था। 2013 में Los Angeles आने के बाद उन्होंने शहर के एडमिनिस्ट्रेशन में काम किया, जिससे उन्हें नगरपालिका व्यवस्था की गहरी समझ मिली।

बेघर लोगों के लिए अभियान से आईं चर्चा में

2017 में उन्होंने SELAH Neighborhood Homeless Coalition की स्थापना की। यह संगठन सामुदायिक भागीदारी और सीधे संपर्क के जरिए बेघर लोगों की समस्या पर काम करता है। रमण का मानना था कि लोकल लेवल पर नागरिक भागीदारी से बड़ी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। इस कैंपेन ने रमण को पॉपुलर बना दिया।

परिवार और निजी जीवन

रमण Los Angeles के Silver Lake इलाके में अपने पति Valli Chandrasekaran, जुड़वां बच्चों कर्ण और कावेरी के साथ रहती हैं। एक प्रवासी, कामकाजी मां और पब्लिक व नॉन-प्रॉफिट दोनों सेक्टर में अनुभवी प्रोफेशनल होने की वजह से उनकी सार्वजनिक छवि मजबूत बनी है।

2020 में राजनीति में एंट्री

रमण ने 2020 में Los Angeles City Council की सीट के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया। उस समय उन्हें बाहरी उम्मीदवार माना गया क्योंकि उनके पास पारंपरिक राजनीतिक समर्थन नहीं था।उनका कैंपेन पूरी तरह ग्राउंड लेवल अभियान पर आधारित था। हजारों वॉलेंटियर्स ने घर-घर जाकर वोटरों से बात की और एक बड़ा समर्थन नेटवर्क तैयार किया।

दिग्गज नेता समर्थित उम्मीदवार को हराया

रमण ने मौजूदा काउंसिल सदस्य David Ryu को हराया, जिन्हें Hillary Clinton और Nancy Pelosi जैसी बड़ी हस्तियों का समर्थन हासिल था।

ऐतिहासिक जीत

वह Los Angeles सिटी काउंसिल में चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला बनीं। Los Angeles Times ने इसे राजनीतिक भूकंप बताया। 2024 में वह दोबारा चुनी गईं। रमण चौथे जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसमें Hollywood, Silver Lake, Los Feliz, Hancock Park, Sherman Oaks और Van Nuys शामिल हैं।

अचानक मेयर चुनाव में एंट्री

उन्होंने 7 फरवरी को मेयर पद के लिए उम्मीदवारी घोषित की, वह भी नामांकन की आखिरी समयसीमा से कुछ घंटे पहले। यह चौंकाने वाला था क्योंकि कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने Karen Bass के दोबारा चुनाव का समर्थन किया था। इस बीच तमाम विवाद हुए जिनके बावजूद रमण के अभियान ने तेजी से गति पकड़ी। उन्हें ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स का मजबूत समर्थन मिला।

चुनावी एजेंडा क्या है?

रमण के अभियान का मुख्य मुद्दा हाउसिंग सस्ती बनाना, शहर की सेवाएं बेहतर करना और इकोनॉमिक रिफॉर्म्स लाना है। वह कहती हैं कि शहर में घरों की कमी और बढ़ती लागत को दूर करना जरूरी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+