कश्मीर में नए चीफ और नए प्लान के साथ तबाही मचाने को तैयार लश्कर!
श्रीनगर। पिछले दिनों पंपोर में हुआ आतंकी हमला उन हमलों की श्रेणी में शामिल हो गया है जिसमें भारतीय सेना और सुरक्षाबलों को अपने सैनिकों की शहादत के साथ काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
पंपोर समेत घाटी में हुए तमाम आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ रहा है। लश्कर घाटी में बड़े बंधक संकट को अंजाम दे सकता है। इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से यह चेतावनी दी गई है।
अब लोगों को बनाएगा बंधक
फिर से वापसी को तैयार है लश्कर
पिछले वर्ष लश्कर के आतंकी अबु कासिम को सुरक्षाबलों ने एनकाउंट में मार गिराया था। इसके बाद से आतंकी संगठन की गतिविधियां घाटी में काफी हद तक रुक गई थी।
अब घाटी में लश्कर ने अपने नए प्रमुख को संगठन की जिम्मेदारी दे दी है। आतंकी अब फिर से कश्मीर में इंडियन आर्मी और सुरक्षाबलों को चुनौती देने को तैयार हो चुके हैं।
पंपोर में उड़ा शहादत का मजाक
एक जैसे पैटर्न पर हो रहे हैं आतंकी हमले
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में जो भी आतंकी हमले हुए हैं, उनका पैटर्न देखने से काफी चीजें साफ हो जाती हैं।
इन हमलों से साफ है कि लश्कर-ए-तैयबा फिर से घाटी में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिशों में लगा हुआ है।
कश्मीर के लोगों का आदर्श बना जावेद
जैश का मिला लश्कर को साथ
आईबी का कहना है कि लश्कर आने वाले दिनों में घाटी में और हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। जैश के साथ मिलकर फिर से कश्मीर के मुद्दे को गर्माने की तैयारी है। अब लश्कर को अपनी साजिशों के लिए जैश-ए-मोहम्मद का भी साथ मिलने लगा है।
अफजल गुरु को हीरो बनाता लश्कर
आईबी अधिकारियों के मुताबिक आतंकी ऐसे होटल्स को अपने कब्जे में लेकर वहां पर मौजूद लोगों को भी बंधक बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही आतंकी अफजल गुरु का नाम लेकर घाटी में एक नए ट्रेंड को शुरू करने की फिराक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications