लश्कर के टॉप कमांडर अबरार को सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर

श्रीनगर, 29 जून। जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर अबरार को सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर श्रीनगर के मलूरा पारिंपोरा इलाके में चल रहा है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि यह आतंकि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का शीर्ष कमांडर था। बता दें कि यह एनकाउंटर सोमवार की शाम से चल रहा था। इलाके में सेना और जम्मू कश्मीर की पुलिस व आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को खाली करा लिया था और स्थानीय लोगों को वहां से हटा दिया था। इस एनकाउंटर में एक सब इंस्पेक्टर और एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। कश्मीर की आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान विदेशी आतंकवादी ने घर के भीतर से गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अबरार ढेर हो गया। मौके से दो एके-47 बरामद की गई है। आतंकी अबरार कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या और आम लोगों की हत्या में शामिल था।

Recommended Video

    J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 Terrorists ढेर, 3 जवान घायल | वनइंडिया हिंदी
    jammu

    इससे पहले अबरार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान अबरार ने मल्हूरा में गोला-बारूद आदि रखे होने की जानकारी दी थी। जब सुरक्षाकर्मी उसे लेकर ठिकाने पर पहुंचे तो वहां पहले से ही कुछ आतंकी मौजूद थे। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि जब हम अबरार के घर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आतंकियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो आतंकी ढेर हो गए, जिसमे अबरार अहमद भी शामिल है। गौर करने वाली बात बात है कि घाटी में पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतविविधयों में काफी तेजी देखने को मिली है। एक के बाद एक जिस तरह से ड्रोन के सैन्य इलाके में नजर आ रहे हैं, उसने सेना को अलर्ट पर कर दिया है। इस बीच जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की गृहमंत्रालय ने एनआईए को जांच सौंप दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+