कॉल इंटरसेप्ट से खुलासा: 8 जगहों पर घुसपैठ की फिराक में है लश्कर
नयी दिल्ली। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा भारत में हमले की फिराक में है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जानकारी दी है कि ISI अंतरराष्ट्रीय सीमा और LOC के जरिए घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। कश्मीर में टेक्नोलॉजी की मदद से आतंकी दे रहे एजेंसियों को चकमा

आतंकियो के घुसपैठ करने की 8 जगहों का पता चला है। इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के बीच की बात को इंटरसेप्ट भी किया है। आजतक पर दिखाए गए खबर की मानें तो-
- लश्कर कमांडर शाहबाज उर्फ लतीफ अपने साथ 7 आतंकियो के ग्रुप में तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में है।
- हिजबुल मुजाहिद्दीन के 8 आतंकियों का ग्रुप उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में है।
- जैश के 5 से 6 आतंकियों का एक ग्रुप बिमला पोस्ट के नजदीक घुसपैठ करने की कोशिश में है।
- चाकू, ग्रनेड, AK47 से लैस हिजबुल के 3 से 4 आतंकियों का एक समूह आर्मी कैंप, वीवीआईपी और स्पेशल फोर्स को निशाना बनाने की फिराक में है।
- लश्कर के 8 आतंकियो का ग्रुप जिनके साथ 2 गाइड हैं वो तंगधार सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश में है।
- LET कमांडर अबु दुजाना पम्पोर में अपने 4 साथियों के साथ सुरक्षा एजेंसियों में हमले की प्लानिंग कर रहा है।
- लश्कर के 15 आतंकियों का एक ग्रुप गुरेज सेक्टर में घुसने की कोशिश में है।
- लश्कर के 2 से 3 आतंकी जो ISI की मदद फिदायीन हमला करने की साजिश रच रहे हैं।
कॉल इंटरसेप्ट में हाफीज सईद का बेटा तल्हा सईद आया सामने
सुरक्षा एजेंसियों ने जो कॉल इंटरसेप्ट किया है उसमें लश्कर, जैश और हिजबुल के आतंकी आपस में बात कर रहे हैं। इस बातचीत में कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की योजना बनाने का खुलासा हुआ है। बातचीत में तल्हा सईद का नाम सामने आया है। उल्लेखनीय है कि तल्हा सईद 26/11 हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद का बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications