MSC Anna: अडानी पोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, भारत पहुंचा अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज
Largest Container Ship MSC Anna: भारतीय बंदरगाह पर अब तक के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागत किया गया है। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भारत में आने वाला सबसे बड़ा कंटेनर जहाज पहुंचा। जिसकी जानकारी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने दी।
अडानी कंपनी ने अब तक के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागत करके एक और रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी घोषणा कंपनी ने रविवार को की। अडानी पोर्ट्स ने बताया कि जहाज एमएससी अन्ना (MSC Anna) 26 मई को बंदरगाह और देश के समुद्री उद्योग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

जानिए कितना बड़ा है MSC Anna
एमएससी अन्ना लगभग 400 मीटर लंबा है। यह जहाज पिछले सबसे बड़े जहाज एमवी एमएससी हैम्बर्ग से एक मीटर लंबा है, जो पिछले जुलाई में यहां पहुंचा था। एमएससी अन्ना लगभग चार फुटबॉल मैदानों की लंबाई और 19,200 टीईयू (बीस फुट समकक्ष इकाइयों) की चौकाने वाली क्षमता के साथ सबसे बड़े कंटेनर जहाजों में से एक है।
MSC Anna को लेकर जारी बयान
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, "मुंद्रा में एमएससी अन्ना का आगमन ना सिर्फ बड़े जहाजों को संभालने के लिए बंदरगाह की क्षमता को दर्शता है, बल्कि भारत की समुद्री व्यापार क्षमताओं को बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका को भी दिखाता है।"
बता दें कि इसका आगमन ड्राफ्ट 16.3 मीटर है, जिसे केवल अडानी पोर्ट्स, मुंद्रा में ही समायोजित किया जा सकता है, क्योंकि भारत में कोई भी अन्य बंदरगाह गहरे-ड्राफ्ट जहाज को खड़ा करने में सक्षम नहीं है।
पहले भी बनाया था रिकॉर्ड
पिछले जुलाई 2023 में अदानी पोर्ट्स, मुंद्रा ने 399 मीटर लंबे एमवी एमएससी हैम्बर्ग को खड़ा किया था, जो 16,652 टीईयू की क्षमता के साथ दुनिया के सबसे लंबे कंटेनर जहाजों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications