'लप्पू सा प्राधिकरण-झींगुर से अधिकारी', MotoGP Bike Race के विरोध में उतरीं मिथिलेश भाटी, Video
Mithilesh Bhati MotoGP Bike Race: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी काफी दिनों तक सुर्खियों में रही। वहीं, सीमा हैदर अभी भी छाई हुई हैं। सचिन मीणा को लप्पू और झिंगुर कहने वाली मिथिलेश भाटी भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बिखेर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक और बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लेकिन, इस बार उन्होंने नोएडा विकास प्राधिकरण पर बयान दिया है। जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल बुद्ध सर्किट स्पोर्ट्स सिटी में मोटी जीपी बाइक रेस होने वाली है। लेकिन किसान इस बाइक रेस का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों की पंचायतें चल रही हैं। मिथिलेश भाटी इसी पंचायत में पहुंचीं।

'मोटो जीपी बाइक रेस को रोकना है'
उन्होंने अपने अंदाज में सभी को नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि इस बाइक रेस को हम सबको रोकनी है। ये जो प्राधिकरण हमारे सीने पर बैठा है, उसे सुधारना है। उन्होंने आगे कहा कि प्राधिकरण अपने आप को क्या समझ रखा है। इसको जरा सी भी शर्म नहीं आती। जो मन में आता है, वो करता है।
'तिनका जैसा काम करते हैं', नोएडा अथॉरिटी पर भड़कीं मिथिलेश भाटी
मिथिलेश भाटी ने कहा कि लप्पू सा ये प्राधिकरण है और झींगुर से इसके अधिकारी हैं। तिनका जैसा काम करते हैं। किसान तक जाते जाते हवा में उड़ जाता है। सुधर जाओ भईया। क्या समझते हो अपने आप को। उन्होंने पंचायत में अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें इस बाइक रेस को रोकना है।
यह भी पढ़ें- 'इतना ही शौक है ना तो...' सचिन को 'लप्पू' बताने वाली मिथिलेश भाटी पर भड़क उठीं सीमा भाभी, दे डाली खुली चुनौती












Click it and Unblock the Notifications