'इतना ही शौक है ना तो...' सचिन को 'लप्पू' बताने वाली मिथिलेश भाटी पर भड़क उठीं सीमा भाभी, दे डाली खुली चुनौती
Seema Haider replies to Mithilesh Bhati: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर बताने वाली मिथिलेश भाटी के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में मिथिलेश ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मरवाने की कोशिशें की जा रही हैं। अब उनके इन्हीं बयानों को लेकर सीमा हैदर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आपने देखा होगा कि बीते कुछ दिनों से सचिन को एक औरत द्वारा लप्पू और झींगुर बताने वाला वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। महिला का नाम मिथिलेश भाटी है, जिन्होंने एक क्लिप के वायरल होने के बाद तमाम यूट्यूबर्स और मीडिया हाउस को इंटरव्यू भी दिया।

दरअसल मिथिलेश भाटी और सचिन-सीमा का आमना सामना हो गया। इस दौरान आपस में सबकी बहस होने लगी। मिथिलेश भाटी बोल पड़ीं कि मुझे सचिन के चाचा की ओर से धमकी मिली है। मेरे पीछे गुंडे लगवाए गए हैं। इतना ही नहीं मेरे घर के बाहर शूटिंग तक करवाई जा रही है। मिथिलेश भाटी के इन आरोपों के बारे में सुनकर लोग भी हैरान रह गए। क्योंकि कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसा कुछ भी हो सकता है।
'आज तक' की खबर के मुताबिक, इसके बाद सीमा हैदर ने मिथिलेश के इन आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत हैं तो दिखाएं। सचिन-सीमा पुलिस की निगरानी में हैं। उन्होंने मिथिलेश भाटी के पीछे ना तो गुंडे लगवाए और ना ही किसी तरह की कोई फायरिंग हुई।
सीमा हैदर ने मिथिलेश भाटी के वायरल वीडियो और अपने पति और खुद पर लगे गुंडे भेजने के इल्जामों के बारे में बात करते हुए कहा कि मिथिलेश लगातार सचिन को लेकर उल्टी बातें किए जा रही हैं। हमारी भावनाएं इससे आहत हो रही हैं। वे कहती हैं कि जानबूझकर उन्होंने सचिन को लप्पू नहीं कहा था। ये तो गांव की आम बोलचाल वाली भाषा है। अगर ये जानबूझकर नहीं था तो फिर लगातार डेढ़ महीने से सचिन की बॉडी शेमिंग क्यों कर रही हैं।
सीमा ने कहा कि मेरे पति को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। मिथिलेश ने कहा कि मैं तो अनपढ़ हूं लेकिन अपने पति के प्रति वफादार हूं। मैं सीमा की तरह अपने पति को छोड़कर किसी और के पास नहीं गई। अगर सीमा को सचिन से इतना ही प्यार है तो गुलाम के साथ क्या उसे प्यार नहीं था। उससे भी तो उसने लव मैरिज ही की थी।












Click it and Unblock the Notifications