अरुणाचल में अचानक भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, दो लोग लापता
तवांग। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शुक्रवार को अचानक हुए भूस्खलन से करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग अभी तक लापता है। इंडियन आर्मी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

राहत और बचाव का काम भी खत्म हो गया है। दबे हुए तीन मजदूरों को बचा लिया गया है। तवांग के पास फालमा गांव में सुबह चार बजे यह हादसा हुआ। उस समय निमार्णाधीन बिल्डिंग के मजदूर अपने कैंप में सो रहे थे।
भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ और उसकी चपेट में मजदूर आ गए। मृत मिले सभी मजदूरों के शव तवांग के सरकारी अस्पताल में रखे हुए हैं।
सेना के मुताबिक बचाव अभियान पूरा हो गया है। मौसम खराब होने और पहाड़ी इलाके की वजह से राहत अभियान चलाने में काफी दिक्कत हुई। अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने तवांग प्रशासन से इस पूरी रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications