हेल्थकेयर रिपोर्ट: दुनिया में 145 वें नंबर पर भारत, चीन-श्रीलंका और भूटान से भी पीछे
नई दिल्लीः स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता पर लांसेट ने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में दुनियाभर के देशों की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया गया। रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता में दुनिया के देशों में 145वें नंबर पर आता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत अपने पड़ोसी देशों चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान से पीछे है। वहीं, ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज की स्टडी के रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने साल 1990 के बाद अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार किया है।

लांसेट की हेल्थकेयर रिपोर्ट में भारत दुनिया के 145 वें नंबर पर आता है
लांसेट की हेल्थकेयर रिपोर्ट में भारत दुनिया के 145 वें नंबर पर आता है। वहीं, इस रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी देशों का हाल और भी बुरा है। पाकिस्तान (154), अफगानिस्तान (191) और नेपाल (149) में स्वास्थ्य सेवाएं भारत से भी बुरी हैं।

2016 में भारत की हेल्थकेयर एक्सेस और गुणवत्ता 41.2 पर रही
हलाांकि, भारत के मुकालबे चीन(48), श्रीलंका (133) और भूटान (134) की हालात काफी अच्छी है। रिपोर्ट में इन देशों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2016 में भारत की हेल्थकेयर एक्सेस और गुणवत्ता 41.2 पर रही, वहीं ये साल 1990 में 24.7 थी। साल 2000 से 2016 के बीच भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी वृद्धि हुई है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं में लोगों को काफी फायदा मिला है।

गोवा और केरल की स्वास्थ्य सेवाओं हैं बेहतर
रिपोर्ट में गोवा और केरल की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की गई है। इन दोनों राज्यो में देश में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। वहीं, इस रिपोर्ट में असम और यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं के खस्ता हाल का भी जिक्र किया गया है। हेल्थ केयर में सबसे ज्यादा अंक आइसलैंड (97.1 अंक), नॉर्वे (96.6), नीदरलैंड (96.1), लक्समबर्ग (9 6.0), और फिनलैंड और ऑस्ट्रेलिया ( 95.9) को मिले हैं। सबसे कम अंक प्राप्त करने वाले देशों में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (18.6), सोमालिया (19.0), अफगानिस्तान (25.9) हैं।












Click it and Unblock the Notifications