लालू ने पीएम मोदी को कहा धृतराष्ट्र पर किसे कहा दुर्योधन?

पटना (मुकुंद सिंह)। ब्यानों के जरिए बहुचर्चित हुए राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव ने आज फिर सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि धृतराष्ट्र अंदर से डरपोक है। दिखावे के लिए चिल्लाता है। जब बोलने की ज़रूरत होती है, मौन धारण कर छुप कर बैठ जाता है। क्षेत्र विकास भाजपा का एजेंडा है। सबका साथ सबका विकास का अर्थ दरअसल "कुछ का साथ, सबका विनाश" है।

पढ़ें- यूपी में गांमांस पर हत्या, छींटे बिहार तक

Lalu Prasad Yadav

हस्तिनापुर में बैठा कलयुगी धृतराष्ट्र ना सिर्फ अंधा है बल्कि बहरा और गूंगा भी है। दुर्योधन को समाज तोड़ने के लिए नंगा नाच करने की खुली छूट है लालू-नीतीश की बिहारी जोड़ी से बेहतर बिहार को कोई जानता है क्या? इन प्रवासी गुजरातियों को बिहार का सत्यानाश नहीं करने देंगे।

लालू के ट्वीट से साफ है कि उन्होंने मोदी को धृतराष्ट्र की संज्ञा दी है, लेकिन दुर्योधन किसे कहा है, यह सबसे बड़ा सवाल है? भाजपा कार्यकर्ता जो दादरी कांड का आरोपी है या फिर पार्टी के नेता जो बिहार में लालू पर हमला बोल रहे हैं?

आपको बताते चले कि लालू यादव बीफ पर बयान देकर चारों ओर से घिर गये हैं। खुद को गौ पालक और भाजपा को कुत्ता पालक की संज्ञा देने वाले लालू अब बयान के बाद खुद को बचाते हुए भी दिख रहे हैं। पहले तो लालू ने बयान दिया, फिर सफाई और बाद में भाजपा पर हमला किया।

गैरतलब हो कि बेगूसराय में अमित शाह ने अपनी सभा में लालू को चारा चोर कह डला। उसके बाद तो लालू ने जवाबी हमलों में शाह को नरभक्षी और हत्यारा तक की संज्ञा दे डाली। प्रत्यक्ष रूप से हमला करने के साथ ही लालू ने ट्विटर के जरिए भी भाजपा पर हमला बोला। लेकिन बीफ वाले बयान के बाद लालू हर ओर खुद का बचाव करते दिख रहे हैं।

यहां तक की भाजपा पर हमले भी अब परोक्ष रूप से ही कर रहे हैं। लालू के कल और आज के ट्वीट से ये पता चलता है कि एक बयान ने उन पर सौ सवाल खड़े कर दिए हैं और उस पर लालू को जवाब देना मुश्किल हो गया है। आज के ट्वीट मे लालू यादव ने आपने ब्यानों के जरिए नरेन्द्र मोदी को नेत्रहीन कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+