लालू यादव ने कहा नितीश कुमार को मैंने पैदा किया है लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह बबूल निकलेगा

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। खगड़िया की रैली में पहले लालू जमकर बोले और फिर कहा जुबान फिसल गई। वहीं बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और नागपुर से चुनाव लड़ रहे नितिन गडकरी ने भी विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि बिहार के डीएनए में जातिवाद है। बिहार को लेकर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पटना में कल एक विवादित बयान दिया . हालांकि तुरंत उन्होंने अपना बयान सुधार भी लिया। गडकरी ने पहले कहा कि बिहार के डीएनए में जातिवाद है, बाद में उन्होंने कहा कि उनका मतलब बिहार की राजनीति के डीएनए से है।












Click it and Unblock the Notifications