तेजस्वी यादव ने चार्टर प्लेन में काटा बर्थडे केक, तस्वीरें हुईं वायरल, JDU ने साधा निशाना

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह उनकी वायरल हो रही कुछ तस्वीरें हैं, जिसमें वह एक चार्टर प्लेन में शानदार अंदाज में जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं, दरअसल तेजस्वी ने चार्टर्ड प्लेन में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है लेकिन उनका शाही सेलिब्रेशन विवादों में आ गया है, सोशल मीडिया पर उनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने उनक बर्थडे सेलिब्रेशन की आलोचना करना शुरू कर दी है, लोगों ने तेजस्वी पर लापरवाही का भी आरोप लगा दिया है यही नहीं इस बात के लिए विरोधीगण भी उन पर निशाना साध रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने चार्टर प्लेन में काटा बर्थडे केक

तेजस्वी यादव ने चार्टर प्लेन में काटा बर्थडे केक

दरअसल तेजस्वी ने कुछ खास लोगों के साथ चार्टड प्लेन में अपने बर्थडे का केक काटा है, तस्वीरों में उनके साथ उनके पिता लालू यादव के सबसे पुराने और विश्वासी सहयोगी भोला यादव और तेजस्वी के करीबी संजय यादव नजर आ रहे हैं।

जेडीयू नेता संजय सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज

वायरल हो रही तस्वीरों पर जेडीयू नेता संजय सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि तेजस्वी यादव जी आपके राजनीतिक जीवन पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक धब्बा है। पिताजी जेल में बंद हैं और आप चार्टर प्लेन में बैठ कर बेशर्मी से जन्मदिन मना रहे हैं शर्म आनी चाहिए आपको। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का जन्मदिन बीते शनिवार को था और वह इस मौके पर वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची भी गए थे।

लोगों के निशाने पर तेजस्वी

लोगों के निशाने पर तेजस्वी

संजय सिंह की तरह और भी बहुत सारे लोगों ने तेजस्वी के इस शाही सेलिब्रेशन पर आपत्ति जताई है और कड़ी आलोचना की है, लोगों ने लिखा है जब राज्य मुसीबतों से जूझ रहा होता है तो तेजस्वी गायब हो जाते हैं और जब जन्मदिन है तो शाही पार्टी करते दिखते हैं।

9 नवंबर को 30 वर्ष के हुए तेजस्वी

9 नवंबर को 30 वर्ष के हुए तेजस्वी

मालूम हो कि इससे पहले 9 नवंबर को जीवन के 30 बसंत पूरे करने वाले तेजस्वी यादव ने पटना में राजद के पार्टी दफ्तर में अपने बड़े भाई तेजप्रताप के साथ बर्थडे का केक काटा था। तेजप्रताप ने उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर भावुक ट्वीट भी किया था । इसके बाद वे तेजस्वी के आवास जाकर उन्हें गीता की प्रति उपहार में भेंट की।तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में समर्थकों के साथ केक काटकर तेजस्वी का जन्मदिन मनाया। इस समारोह में पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+