लालू यादव का मोदी-नीतीश-पासवान के विरोध का नया अंदाज- पिअजवा अनार हो गईल बा...
Recommended Video
नई दिल्ली- चारा घोटाले में लंबी सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मंहगाई को लेकर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपने ठेठ गंवई अंदाज में मोर्चा खोल दिया है। खासकर प्याज की बेलगाम कीमतों ने लालू को अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमले का बेहतरीन मौका दे दिया है। उन्होंने नाम मोदी का भी लिया है, लेकिन यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस मोदी पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने के लिए प्याज की तुलना अनार से की है। बता दें कि प्याज को अमीरों के जायका और गरीबों की दो जून की रोटी की जरूरत माना जाता है, लेकिन फिलहाल यह गरीबों की थाली से दूर हो चुका है।

लालू के निशाने पर मोदी-नीतीश-पासवान
प्याज की कीमतें फिलहाल सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी हैं। खुदरा बाजार में एक किलो प्याज की कीमत 80 से 90 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। थोक बाजार में भी प्याज का भाव आम लोगों की पहुंच से बाहर है। झारखंड में चुनाव भी चल रहा है। ऐसे में रांची जेल में बंद लालू यादव को अपने विरोधी नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बहाने बिहार और केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधने का मौका मिल गया है। दरअसल, प्याज जायके के लिए जितना जरूरी है, बिहार-झारखंड में इसे अबतक गरीबों के भोजन की जरूरत भी माना जाता रहा है। लेकिन, प्याज की आसमान छू चुकी कीमतों ने गरीबों की थाली से प्याज ही छीन लिया है। इसीलिए लालू एक साथ नीतीश,पासवान और मोदी पर दोनों पर अटैक कर रहे हैं। दरअसल, बिहार में नीतीश की सरकार है और केंद्र में रामविलास पासवान खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय का ही जिम्मा संभाल रहे हैं और ये बात भी सच है कि प्याज की कीमतें कंट्रोल करने की जिम्मेदारी आखिरकार उन्हीं के मंत्रालय के ऊपर है।
'पिअजवा अनार हो गईल बा'
दरअसल, प्याज की ऊंची कीमतों पर विरोध जताने के लिए लालू यादव ने एक ट्वीट का सहारा लिया है। उन्होंने ट्वीट में मोदी, पासवान और नीतीश कुमार का नाम लिया है। उन्होंने ठेठ भोजपुरिया अंदाज में लिखा है- "मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर....पिअजवा अनार हो गईल बा...।" हालांकि, इस ट्वीट से ये साफ नहीं हो रहा है कि मोदी कहकर वे किसे निशाने पर ले रहे हैं। क्योंकि, ये पता नहीं चल पा रहा है कि वह बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के लिए कह रहे हैं या उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर है। यहां बता दें कि सुशील मोदी लगभग तीन दशकों से उनके सियासी विरोधी हैं तो पीएम मोदी भी लगातार उनके निशाने पर रहते आए हैं। लालू यादव फिलहाल रांची के रिम्स में भर्ती हैं, जहां उनका विभिन्न बीमारियों के लिए इलाज चल रहा है। उन्हें हजारों करोड़ रुपये के चारा घोटाले में कई वर्षों की सजा मिली हुई है।

प्याज के लिए मारपीट भी हो चुकी है
बता दें कि बिहार के बाजारों में इस वक्त प्याज के दाम 70 से 90 रुपये तक पहुंच चुके हैं। पटना समेत राज्य के दूसरे जिलों में भी बिस्कोमान की ओर से 35 रुपये की दर से प्याज बेचा जा रहा है, लेकिन सस्ते प्याज पाने की चक्कर में इतनी लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं, जिससे सबको प्याज मिल पाना नामुमकिन साबित हो रहा है। अभी हाल ही में आरा में सस्ते प्याज बेचने के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी की घटनाएं भी देखने को मिलीं। इसके बाद बिस्कोमान के कर्मचारियों को हेलमेट पहनकर प्याज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस घटना के बाद बिस्कोमान ने भी यह कहकर सस्ता प्याज बेचने से हाथ खड़े कर दिए कि उनके लिए भीड़ को संभालना नामुमकिन है और इस काम में प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रहा है। प्याज के दाम पर पिछले दिनों विधासभा में भी हंगामा हो चुका है। यहां आरजेडी विधायक शिवचंद्र राम प्याज का माला पहनकर अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications