Lalu Yadav Kidney ट्रांसप्लांट सिंगापुर में कराएंगे, इसी महीने रवाना होंगे, बेटी रोहिणी किडनी दान करेंगी

Lalu Yadav Kidney के इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे। लालू की बेटी रोहिणी उन्हें किडनी डोनेट करेंगी। नवंबर के आखिरी सप्ताह में आरजेडी चीफ लालू सिंगापुर जाएंगे। Lalu Yadav Kidney Rohini Daughter Rjd Chief Singapore November

Lalu Yadav Kidney Transplant के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं। लालू को किडनी दान बेटी रोहिणी करेंगी। राजद प्रमुख लालू सिंगापुर नवंबर के अंतिम हफ्ते में जा सकते हैं। बता दें कि लालू की बेटी रोहिणी सिंगापुर में रहती है और बिहार में राजनीतिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखती है। डॉक्टरों की एक टीम से परामर्श करने के लिए लालू को सिंगापुर ले जाने में बेटी रोहिणी की अहम भूमिका रही है।

Recommended Video

    RJD सुप्रीमो Lalu Yadav को उनकी बेटी Rohini Acharya करेंगी Kidney Donate | वनइंडिया हिंदी |*News
    लालू किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में कराएंगे ?

    लालू किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में कराएंगे ?

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसी में एक किडनी की बीमारी है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने का सुझाव दिया है। लालू की बेटी रोहिणी किडनी डोनेट करेंगी। किडनी के इलाज के लिए लालू नवंबर के लास्ट वीक में सिंगापुर जा सकते हैं।

    बेटी ने सिंगापुर में ट्रीटमेंट के लिए तैयार किया

    बेटी ने सिंगापुर में ट्रीटमेंट के लिए तैयार किया

    रोहिणी, लालू की दूसरी बेटी हैं जो सिंगापुर में रहती है। अपने पिता की किडनी की बीमारियों को लेकर बेहद चिंतित रहने वाली रोहिणी ने लालू को डॉक्टरों की एक टीम से परामर्श के लिए तैयार किया। लालू का इलाज सिंगापुर में हो, ये सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रोहिणी ने ही निभाई है। खबरों के मुताबिक सिंगापुर के डॉक्टरों ने लालू को किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी थी।

    लालू गुर्दे की बीमारी से पीड़ित !

    लालू गुर्दे की बीमारी से पीड़ित !

    दिलचस्प है कि लालू की बेटी रोहिणी भले ही सिंगापुर में रहती हैं, लेकिन भारत समेत बिहार की राजनीतिक घटनाओं पर उनकी कड़ी नजर होती है। रोहिणी आचार्य के ट्विटर टाइमलाइन से इसकी जानकारी मिलती है। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पिछले कई वर्षों से गुर्दे की बीमारियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। ट्विटर की फोटो-वीडियो में रोहिणी को लालू की ट्रीटमेंट के लिए काफी एक्टिव देखा जा सकता है।

    पिता की जान बचाने के लिए बेटी का प्रस्ताव

    पिता की जान बचाने के लिए बेटी का प्रस्ताव

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू की की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने रोहिणी आचार्य को पिता के किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। खबरों में कहा गया कि सिंगापुर में डॉक्टरों ने अक्टूबर में सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान राजद प्रमुख को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह देने के बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की थी।

    लालू को परिवार के जिद और डॉक्टरों ने तैयार किया

    लालू को परिवार के जिद और डॉक्टरों ने तैयार किया

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, लालू प्रसाद शुरू में रोहिणी के जीवन को मद्देनजर रखते हुए खुद का जीवन बचाने के लिए बेटी से किडनी दान कराने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बेटी के दबाव और डॉक्टरों की राय में सफलता दर की बातें जानने के बाद लालू किडनी प्रत्यारोपण के लिए राजी हो गए।

    कब होगा किडनी ट्रांसप्लांट

    कब होगा किडनी ट्रांसप्लांट

    लालू को बताया गया कि जब परिवार के सदस्य किडनी दान करते हैं तो सक्सेस दर अधिक होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लालू के 20-24 नवंबर के बीच फिर से सिंगापुर जाने की संभावना है, इसी दौरान उनके गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए ऑपरेशन होने की संभावना है।

    AIIMS में किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव नहीं मिला

    AIIMS में किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव नहीं मिला

    बता दें कि पिछले कई सालों से किडनी की समस्या के लिए दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे लालू को एम्स के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी थी, लेकिन सिंगापुर दौरे के दौरान वहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। रोहिणी सिंगापुर में ही रहती हैं, डॉक्टरों से कंसलटेशन के बाद इलाज की पूरी तैयारी की गई है। यह भी दिलचस्प है कि पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली रोहिणी भले ही सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक राय देने और विपक्ष पर प्रहार करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+