लालू को सजा मिलने पर बोले तेज प्रताप- जिस तरह देश में जेपी आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब लालू आंदोलन होगा

पटना। चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने लालू पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अगर लालू प्रसाद यादव 5 लाख रुपये का जुर्माना नहीं चुकाते तो उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सजा ऐलान बाद उनके बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि 'हमें कोर्ट पर भरोसा है। लालू जी को कोर्ट से बेल जरूर मिलेगा। सामंतवादी ताकत से हम डरने वाले नहीं है। इस फैसले के बाद भी हम मजबूती से लड़ेंगे और सामंतवादी ताकत हमें तोड़ नहीं सकती है। हम पूरी ताकत से लडेंगे, झुकेंगे नहीं।'

हाईकोर्ट जाएंगे और जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे

हाईकोर्ट जाएंगे और जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि, 'न्यायपालिका ने अपना काम किया है, हम कोर्ट के फैसले को पढ़ने के बाद हाईकोर्ट जाएंगे और जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे' । आपको बता दें कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत में लालू यादव की सजा पर फैसला सुनाए जाने से पहले पटना में राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास पर आरजेडी की एक बैठक की। बैठक हिस्सा लेने के लिए आरजेडी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने की।

जब भी लालू जी को जेल हुई, पार्टी और मजबूत हुई

जब भी लालू जी को जेल हुई, पार्टी और मजबूत हुई

लालू के परिवार पर करोड़ो की संपत्ति के आरोप पर तेजस्वी ने कहा, ''कहां है करोड़ो की संपत्ति। जो लोग हताश हैं वही घर में घूसने का काम करते हैं। जब भी लालू को जेल हुई है हमारी पार्टी मजबूत होकर ही सामने आई है।'' मुख्यमंत्री का दावेदार बनने पर तेजप्रताप का कहना है, ''हमारी सारी लड़ाई लालू जी को निर्दोष साबित करने की है। जहां तक बात मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनने की है यह फैसला पूरी प्रक्रिया से पार्टी लेगी।''

अब देश में लालू आंदोलन होगा

अब देश में लालू आंदोलन होगा

इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने बड़ा एलान करते हुए कहा, ''जिस तरह से देश में कभी जेपी आंदोलन हुआ था। उसी तरह अब देश में लालू आंदोलन होगा।'' लालू की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप नीतीश कुमार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। उनका कहना है, ''नीतीश कुमार पर हत्या की केस है। सबसे पहले तो उन्हें सजा होनी चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+