Lalu Yadav Health updates:एम्स में शिफ्ट किए गए लालू यादव, हालत स्थिर, कोरोना टेस्ट आया निगेटिव

रांची। Lalu Yadav Health updates, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स (Delhi aiims)में शिफ्ट किया गया है। आज उन्हें चार्टर्ड प्लेन (एयर एंबुलेंस) से दिल्ली लाया जाएगा। एंबुलेस उन्हें लेकर एयरपोर्ट रवाना हो रही है। वहीं, तेजस्वी यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके पिता के फेफड़ों में पानी भरने की जानकारी दी है। साथ ही, उनके चेहरे पर सूजन भी आ गई है।

Recommended Video

    Lalu Yadav Health Update: डॉक्टरों की टीम के साथ Lalu Yadav Delhi AIIMS रवाना | वनइंडिया हिंदी
    Lalu Yadav Health updates RJD leader Lalu Prasad being shifted to AIIMS, Delhi

    शनिवार शाम लालू प्रसाद यादव को रिम्स (रांची) से दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। रिम्स(रांची) ने लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट जारी की है। उसकी हालत स्थिर है। उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। HRCT रिपोर्ट में निमोनिया पाया गया है। रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि लालू यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन आगे स्वास्थ्य बिगड़ा तो रिम्स में व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसलिए मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स भेजने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि न्यूमोनिया की वजह से लालू यादव के लंग्स में पानी हो सकता है।

    जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन ने फिलहाल एक महीने के लिए लालू को एम्स भेजने की अनुमति दी है। जेल आईजी बिरेन्द्र भूषण ने रिम्स निदेशक को चिट्ठी लिखकर इसकी इजाजत दी। इससे पहले रिम्स प्रबंधन ने जेल प्रशासन को लालू की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें अविलंब दिल्ली ले जाने का आग्रह किया। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने बैठक को लालू यादव को एम्स भेजने का फैसला लिया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर रिम्स पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली भेजने का फैसला लिया है। बीते दिन लालू यादव की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए। दिल्ली लाए जाने के दौरान परिवार उनके साथ रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+