लालू यादव बोले, पलटूराम नीतीश को शर्म भी नहीं आती

मंगलवार को लालू प्रसाद यादव मीडिया के सामने आए और नीतीश कुमार को पलटूराम करार दिया और कहा कि नीतीश को जेपी आंदोलन के वक्त हम नीतीश को आगे लेकर आए आज उनको शर्म भी नहीं आती है।

नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बीच आरोप और पलटवार का दौर जारी है। सोमवार को नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस कर लालू यादव को घेरा था तो मंगलवार को लालू प्रसाद यादव मीडिया के सामने आए और नीतीश कुमार को पलटूराम करार दिया और कहा कि नीतीश को जेपी आंदोलन के वक्त हम नीतीश को आगे लेकर आए आज उनको शर्म भी नहीं आती है।

लालू यादव बोले, पलटू नीतीश को शर्म भी नहीं आती

लालू यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फेंस कर नीतीश कुमार को सत्ता का लालची बताया और कहा कि इनको मै महागठबंधन का नेता नहीं मान रहा था लेकिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कहने पर नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता बनाया गया। साथ ही लालू यादव ने कहा की नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए थे।

लालू ने नीतीश को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हमेशा आरजेडी ने बचाया है, जब नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को कठपुतली सीएम बनाया था तब भी मदद आरजेडी ने ही किया था। नीतीश पर बड़ा आरोप मढ़ते हुए लालू ने कहा कि जब जब मै बीमार हुआ हूं तब तब नीतीश ने मेरे खिलाफ साजिश की, नीतीश ने मेरा इस्तेमाल किया।

इससे पहले लालू यादव ने बताया कि मैं नीतीश कुमार को शुरू से जानता हूं। उन्होंने कहा जेपी आंदोलन के वक्त हम नीतीश जी को आगे लाए।हमने नीतीश को आगे लाने के लिए बहुत कुछ किया। लालू ने नीतीश के उस दावे पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने लालू को वोट दिलाया।लालू ने कहा कि हमने यूनिवर्सिटी में 1970-71 का छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और जीते। हमारी लोकप्रियता नीतीश कुमार से पहले की है और हम उनके सीनियर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+