मीडिया पर भड़के लालू, तिहाड़ में बंद शहाबुद्दीन को बताया दोस्त

लालू से जब शहाबुद्दीन से उनके संबंध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां मेरी दोस्ती शहाबुद्दीन से है।

नई दिल्ली। आरजेडी चीफ लालू यादव बेनामी संपत्ति को लेकर सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़क गए और रिपोर्टर को धमकी दे डाली। इतना ही नहीं सवाल पूछे जाने के बाद लालू ने मीडिया के लिए अपशब्द कहा। लालू ने कहा कि तुम लोग( मीडिया) पीएम मोदी से सुपारी लिए हो और उसी की भाषा बोलते हो।

मीडिया पर भड़के लालू, तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को बताया दोस्त

आरजेडी चीफ लालू यादव राष्ट्रपति उम्मीदवार पर फैसले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई अहम बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे।नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने जब बेनामी संपत्ति और घोटालों के बारे में उनसे सवाल किया तो वो भड़क गए और पत्रकारों को खरी -खोटी सुनाई। लालू से जब शहाबुद्दीन से उनके संबंध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां मेरी दोस्ती शहाबुद्दीन से है।

लालू यादव से बेनामी संपत्ति और उसकी आयकर विभाग की जांच सहित छापेमारी से संबंधित सवाल किए गए तो लालू यादव गुस्सा हो गए और मीडिया के लिए अपशब्द कहे। रिपोर्टर ने जब लालू से कहा कि आप घोटाले पर घोटाले करेंगे और हम आपसे सवाल नहीं पूछेंगे तो लालू ने रिपोर्टर को ही घोटालेबाज बता दिया।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आयकर विभाग ने दिल्ली में स्थित उनकी कथित 'बेनामी संपत्तियां' कुर्क करने का आदेश दिया है। इन संपत्तियों की कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।इसके साथ ही विभाग ने बेनामी संपत्ति रोकथाम कानून के तहत बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके भाई-बहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थोड़े दिनों पहले ही लालू यादव के खिलाफ जांच तेज करते हुए आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में उनके 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+