लालू के बेटों को लेकर बड़ा खुलासा, बिना चुकाए माफ हो गया 85 लाख का कर्ज
अमित कत्याल, लालू यादव के परिवार के करीबी रहे हैं। अमित कत्याल, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के अलावा लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पर भी मेहरबान रहे
नई दिल्ली। लालू परिवार को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा लालू यादव के दोनों बेटों को लेकर हुआ है। जिसके मुताबिक लालू यादव के दोनों बेटों ने 55 और 30 लाख लिया कर्ज लिया और वो कर्ज बिना चुकाए ही माफ हो गया। आयकर विभाग की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने एक ही व्यक्ति अमित कत्याल से 55 लाख और 30 लाख रुपये का कर्ज लिया और बाद में अमित कत्याल ने ये कर्ज माफ कर दिया।

लालू परिवार के करीबी हैं अमित कात्याल
अमित कत्याल, लालू यादव के परिवार के करीबी रहे हैं। अमित कत्याल, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के अलावा लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पर भी मेहरबान रहे। मीसा भारती ने भी कात्याल से पौने तीन लाख रुपये लिए। आयकर विभाग का कहना है कि छापेमारी में मिले दस्तावेजों के मुताबिक अमित कात्याल की कंपनी ने 31 मार्च, 2012 को मीसा भारती को ब्रोकरेज के रूप में 2 लाख 70 हजार रुपये का भुगतान किया है।

अमित कात्याल और मीसा भारती बिजनस पार्टनर रहे हैं
इसके अलावा इस बात का भी खुलासा हुआ है कि मीसा भारती साल 2006 से ही अमित कात्याल के साथ किंगडम होटल एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर हैं। इनलोगों ने मिलकर एक बियर फैक्टरी बिहटा के पास लगाई थी लेकिन बाद में उसे बेच दिया गया। ये बातें भी सामने आई हैं कि लालू यादव के दामाद शैलेश कुमार से सीए राजेश अग्रवाल के साले विनय मित्तल की मुलाकात अमित कात्याल ने ही कराई थी। राजेश अग्रवाल फिलहाल जेल में बंद हैं।

लालू के राजदार हैं कात्याल
जांच एजेंसियो के मुताबिक लालू यादव परिवार ने जो बेनामी संपत्तिया हासिल की हैं उसमे अमित कात्याल की भूमिका रही है। अमित कत्याल राजद के सांसद प्रेम गुप्ता के करीबी हैं और आयकर विभाग के अनुसार जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब वह उन कंपनियों को सलाह देते थे जो रेलवे में कोई ठेका लेने को इच्छुक होते थे और कुछ कंपनियों में उनकी सीधी भागीदारी होती थी।












Click it and Unblock the Notifications