रांची जेल में शुरू हुआ 5 वर्षीय 'लालू यादव मैनेजमेंट-पॉलिटिक्स कोर्स'

लालू यादव के मैनेजमेंट स्किल की बात करें तो उनके इस हुनर का लोहा सिर्फ देश ही नहीं विदेश के भी बड़े विश्वविद्यालय मानते हैं। भारतीय प्रबंध संस्थान यानी आईआईएम ने अगस्त 2006 में लालू यादव को अपने कैम्पस में आमंत्रित किया और उनसे मैनेजमेंट के स्किल्स सीखने के प्रयास किये। यही नहीं जनवरी 2007 में अमेरिका के हारवर्ड विश्वविद्यालय और व्हार्टन इंस्टीट्यूट के 100 से ज्यादा छात्र लालू का लेक्चर सुनने आये।
लालू के मैनेजमेंट के स्किल्स यहीं तक सीमित नहीं रहे थे। अक्टूबर 2008 में देश के उद्योगपतियों के सबसे बड़े सम्मेलन में लालू यादव ने मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, मित्तल, टाटा, बिरला समेत कई दिग्गज उद्यमियों को मैनेजमेंट के गुर सिखाये।
पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ महामंत्री ने अपने छात्र जीवन से लेकर रजनीतिक जीवन तक जो भी सीखा और खुद के अंदर जो मैनेजमेंट और राजनीति के स्किल्स विकसित किये, वो सारे स्किल्स अब रांची के बिसरा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को मिलने वाले हैं। यहां अगर लालू के अंदाज में चुटकी ली जाये तो यह कहा जा सकता है कि लालू राची जेल में पांच साल का "लालू यादव मैनेजमेंट एंड पॉलिटिक्स डिग्री कोर्स" चलाने के जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications