#MakarSankranti: 'दही-चूड़ा' लेकर बिरसा मुंडा जेल पहुंचे लालू के समर्थक

रांची। हर बार घूम-धाम से मकर संक्रांति मनाने वाले लालू प्रसाद यादव इस बार ये त्योहार अपनों के बीच नहीं बल्कि जेल में मना रहे हैं, भले ही वो अपने घरवालों और चाहने वालों से दूर हों लेकिन वो लोगों के दिलों से दूर नहीं हैं और इसलिए आज उनके समर्थक 'दही-चूड़ा' को लेकर बिरसा मुंडा जेल पहुंचे। लालू के समर्थकों ने बकायदा 'दही-चूड़ा' की पैकिंग करवा रखी थी। आपको बता दें कि पटना में हर साल लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी आज के दिन भोज का आयोजन करते आए हैं लेकिन इस बार लालू जेल में हैं और उनकी बड़ी बहन गंगोत्री देवी का निधन भी हो गया है, जिसके कारण यादव परिवार आज का दिन सेलिब्रेट नहीं कर रहा है।

'दही-चूड़ा' लेकर बिरसा मुंडा जेल पहुंचे लालू के समर्थक

गौरतलब है कि लालू यादव ने चारा घोटाले की सुनवाई के दौरान कहा था कि वो इस बार मकर संक्रांति पर 'दही-चूड़ा' मिस करेंगे, जिस पर जस्टिस सिंह ने कहा था कि आपके लिए 'दही-चूड़ा' का इंतजाम जेल में ही कर दिया जाएगा।

लालू प्रसाद यादव को साढ़े 3 साल की सजा

मालूम हो कि चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में दोषी करार दिए गए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साढ़े 3 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही लालू को 5 लाख रुपये जुर्माना भी लगा है। सजा सुनाए जाने के बाद लालू के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा था कि बीजेपी का एक ही मंत्र है हमारे साथ जाओ नहीं तो फंसा देंगे, मै किसी तरह का समझौता करने के बजाय सामाजिक न्याय के लिए मर जाना पसंद करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+