लालू प्रसाद यादव की हालत अब भी गंभीर, बेटी रोहिणी ने दिया राजद सुप्रीमो की हेल्थ पर बड़ा अपडेट?
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किडनी संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे। लालू यादव को डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी देकर नया जीवन दिया है।

Recommended Video
Lalu Prasad Yadav health update: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष (राजद सुप्रीमो) और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव खराब बनी हुई है। लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव की हेल्थ पर अपडेट दिया है। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर बताया है कि लालू प्रसाद यादव अभी भी अस्पताल में हैं और उनकी तबीयत खराब है। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया, ''आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई , मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई हैं। बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए की पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच,आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें।''
आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई ,
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 12, 2022
मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई हैं.
बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए की पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच,आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें 🙏
लालू प्रसाद यादव का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इससे पहले 8 दिसंबर को रोहिणी ने ट्वीट किया था। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया था, ''मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सबकी प्रार्थना काम आई है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं।''
पिता लालू यादव को किडनी देने के बाद पूरे देश में रोहिणी आचार्य की तारीफ हो रही है। रोहिणी के अपने पिता के प्रति प्रेम और साहस के लिए पार्टी और विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता भी उनकी तारीफ की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिणी की तारीफ करते हुए लिखा, "अगर आपकी बेटी हैं, तो रोहिणी आचार्य की तरह बनिए। आप पर गर्व है। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण होंगी।"
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले वह किडनी की जांच के लिए सिंगापुर गए थे। वहां के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। उसके बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट करने का फैसला किया। राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 5 दिसंबर 2022 को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने राजद सुप्रीमो को किडनी दान की थी।












Click it and Unblock the Notifications