बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की इस खूबसूरत पोती से होने जा रही है लालू के लाल की शादी

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav की Fiance Aishwarya Rai के बारे में जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

    पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से होने वाली है। अरे यह फिल्म जगत की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के विधायक चंद्रिका प्रसाद की बेटी हैं। तेजप्रताप यादव और एश्वर्या राय की सगाई 18 अप्रैल को पटना के मौर्या होटल में होगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह का आयोजन 12 मई को पटना के वेटनरी कॉलेज हो सकता है।

    lalu

    लालू यादव का परिवार काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते परेशानी में फंसा हुआ है। वहीं लालू यादव चारा घोटाले केस में इस समय दुमका की जेल में बंद है। परिवार में काफी समय बाद खुशी का खबर आई है। यादव परिवार तेजप्रताप की सगाई की तैयारियों में जुटा हुआ है।

    चंद्रिका राय, बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे हैं। चंद्रिका प्रसाद राय इस समय सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक हैं। वह राजद सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ऐश्वर्या राय के दादा दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी एश्वर्या राय की शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई है जबकि उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली से पूरी की है।

    बता दें कि कुछ समय पहले जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ कर लाएंगे। उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी लड़की चून कर लाएंगे और उनके परिवार वालों को पसंद आएगा तो वह शादी करेंगे। दरअसल तेजप्रताप सुशील मोदी को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+