3 जुलाई तक बढ़ी लालू प्रसाद यादव की जमानत अवधि

नई दिल्लीः झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत की अवधि तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने 29 जून तक मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। लालू प्रसाद यादव की ओर से उनकी सेहत को लेकर कहा गया था कि वो बीमार हैं और उनका ईलाज चल रहा है। शुक्रवार को झारखंड़ हाईकोर्ट में जमानत की अवधि बढ़ाने को लेकर आग्रह किया गया था।

Lalu Prasad Yadav’s provisional bail extended till July 3

लालू प्रसाद यादव की अवधि 29 जून को समाप्त हो रही थी। लालू की सेहत के बारे में कहा गया है कि उनका प्लेटलेट कम हो गया है। शुगर बढ़ा हुआ है। ब्लड प्रेशर भी है। फिलहाल लालू का ईलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

लालू प्रसाद यादव की याचिका में कहा गया है कि डॉक्टरों ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव की स्थिति अभी ठीक नहीं है और उन्हें लंबे इलाज की जरूरत है। इस कारण उनकी जमानत की अवधि बढ़ाई जाए।

लालू यादव के केस की सुनवाई झारखंड़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीएन पटेल कर रहे थे। बता दें कि चारा घोटाले के देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में हाइकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद लालू प्रसाद की ओर से प्रोविजनल बेल पिटीशन दायर की गई थी। इसमें बीमारियों के इलाज के लिए तीन माह के प्रोविजनल बेल की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- VIRAL Video: कैदियों से मिलने के लिए 20 तो जमानत पर लिए जाते हैं 100 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+