लालू प्रसाद यादव ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Lalu Prasad yadav meets Rahul Gandhi
नई दिल्ली| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और बिहार में चुनावी गठबंधन के बारे में बातचीत की। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस महीने लालू दूसरी बार राहुल से मिले।

एक कांग्रेस नेता ने आईएएनएस को बताया, "बिहार में एक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनने की संभावना है, लेकिन इसकी घोषणा में थोड़ा वक्त लगेगा।"

उन्होंने कहा कि गठबंधन में राजद, कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शामिल होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि लालू और राहुल की मुलाकात दिग्विजय सिंह की लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से मुलाकात के अगले दिन हुई है।

कांग्रेस के एक गुट ने हालांकि बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के साथ गठबंधन का संकेत दिया था, मगर लालू और राहुल की मुलाकात से राजद के साथ कांग्रेस के गठबंधन की संभावना बढ़ गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+