'नीतीश कुमार भाग गया, लालू यादव जाग गया'

लालू यादव ने नीतीश के साथ-साथ स्पीकर के खिलाफ भी जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि स्पीकर के सामने 13 विधायकों के जाली हस्ताक्षर कराकर पेश किये गये। लालू ने कहा कि इन जाली हस्ताक्षरों पर स्पीकर ने कैसे नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
लालू यादव ने कहा 9 विधायक अभी भी राजद के साथ
लालू ने कहा, "नीतीश कुमार भाग गया, लालू यादव जाग गया"। उनके साथ रघुवंश प्रसाद भी मौजूद थे। दोनों ने कहा कि स्पीकर ने पद की गरिमा का खयाल नहीं रखा।
मीडिया को संबोधित करने के बाद लालू यादव सभी 9 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने जायेंगे। लालू ने कहा कि अब हम सड़क पर आकर लड़ाई लड़ेंगे और यह जंग अल्पमत में आ चुकी नीतीश सरकार के खिलाफ होगी।
नीतीश कुमार ने कहा, हमने एनडीए से अलग होने का फैसला किया, यह फैसला सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ था। श्रीमान लालू प्रसाद यादव बड़ा गठबंधन बनाने चले हैं, पहले अपना घर टूटने से बचायें।












Click it and Unblock the Notifications