Fooder Scam: लालू प्रसाद यादव को जेल में मिला माली का काम, रोज कमा सकेंगे 93 रुपए
नई दिल्लीः चारा घोटाले के दूसरे केस में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव को सोमवार को हजारीबाग की ओपन जेल में भेजा जाएगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को 3.5 साल की सजा सुनाई गई है। जेल जाने के बाद लालू को माली का काम दिया जाएगा। जेल में लालू को रोजाना 93 रुपए मिलेंगे। अब लालू प्रसाद यादव को अपनी बाकी की सजा यहीं बितानी होगी।

बागवानी का काम करेंगें राजद सुप्रीमो लालू
लालू को जेल में माली का काम मिलेगा तो वहीं उनकी पार्टी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। उनकी पार्टी ने ऐलान किया है कि सोमवार को लालू के केस की पेपर मिलने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

भाजपा की राह पर चलने की बजाए मरना पसंद करेंगे- लालू
अदालत से सजा मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो भाजपा की राह पर चलने की बजाए मरना पसंद करेंगे। लालू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "भाजपा की राह में चलने के बजाए मैं सामाजिक न्याय, सद्भाव और समानता के लिए खुशी से मरना पसंद करूंगा।"

लालू ने ट्विटर पर कही मन की बात
लालू के जेल जाने के बाद ट्विटर पर लिखा, "मेरे प्रिय साथियों, जेल के दौरान मेरे ट्विटर हैंडल का संचालन मेरा कार्यालय और परिवार के सदस्य करेंगे। समय-समय पर मुलाकातियों के मार्फत कार्यालय को संदेश पहुंचेगा, जो आपके पास ट्विटर या अन्य विधा से पहुंच जाएगा। संगठित रहिए, सचेत रहिए।"

लालू ने साधा था भाजपा पर निशाना
बता दें, लालू प्रसाद यादव को 23 दिसंबर 2017 को चारा घोटाले में दोषी करार दिया था। दोषी करार दिए जाने के बाद लालू ने एक के बाद के ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications