लालू के आरोपों पर नीतीश के करीबी RCP ने दिया जवाब, कहा घमंडी हैं आरजेडी चीफ
आरसीपी सिंह ने कहा है लालू यादव निराधार आरोप लगा रहे हैं जिसका कोई भी प्रूव उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के भूमिगत होने से आयकर विभाग की छापेमारी नहीं रुकती।
नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आरोपों पर पलटवार किया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि लालू यादव घमंडी आदमी हैं और बेकार की बातें कर रहे हैं। वो मेरे ऊपर बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने का जो आरोप लगा रहे हैं वो पूरी तरह से निराधार है।

Recommended Video

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरसीपी ने कहा है कि लालू यादव जो आरोप लगा रह हैं उसे सिद्ध कर के दिखाए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी ऑफिसर को फोन तक नहीं करता हूं। कई सालों से बिहार में जेडीयू की सरकार है मैने आज तक ना ही किसी मंत्री और ना ही किसी अधिकारी को फोन किया है। अगर किसी को मेरी बात पर भरोसा नहीं है को कॉल डिटेल निकालकर देख सकते हैं।
आरसीपी सिंह ने कहा है लालू यादव निराधार आरोप लगा रहे हैं जिसका कोई भी प्रूव उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के भूमिगत होने से आयकर विभाग की छापेमारी नहीं रुकती,लालू यादव के पास कोई ठोस सबूत हो तो दिखाएं।
आपको बता दें कि आरेजडी चीफ ने मंगलवार को कहा था कि नीतीश ईमानदार बनते हैं और उनके नाक के बाल आरसीपी सिंह ने जितना पैसा बनाया वह एमएलसी ललन सर्राफ के घर जमा हुआ। उनके यहां आयकर की छापेमारी भी हुई। छापेमारी आरसीपी सिंह के यहां भी होती इसी डर से उन्हें उस समय अंडरग्राउंड कर दिया गया था। लालू यादव ने आरसीपी सिंह पर बिहार में ऑफिसर्स के ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने का आरोप भी लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications