एजेंडा आज तक में बोले लालू..एलओसी पर शहीद होता है जवान लेकिन हीरो बनते हैं मोदी

नई दिल्ली। एक बार फिर से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। न्यूज चैनल आज तक के कार्यक्रम एजेंडा आज तक में लालू ने कहा कि मोदी सरकार शुरू से ही जनता और हमें भ्रमित कर रही है। काले धन के मामले में वो लोगों का ध्यान भटका रही है और अभी तक लोगों के सामने काले धन का हिसाब भी नहीं रख पायी है। हम पूछ रहे हैं तो वो हमें हाथ में झाड़ू पकड़ा देते हैं।

रही बात पीएम मोदी कि जो कि अमेरिका और विदेश घूम रहे हैं। एलओसी पर हमारा जवान शहीद हो रहा है और टीवी पर हीरो के रूप में मोदी दिखते हैं। इसलिए हम 22 तारीख को जंतर-मंतर पर हल्ला बोलेंगे। मोदी को एनआरआई पीएम हो गये हैं।

LOC पर शहीद होता है जवान लेकिन हीरो बनते हैं मोदी

लालू ने कहा कि महामोर्चा देश को सांप्रदायिक ताकतों को बचाने के लिए बना है रही बात हमारी आपस में लड़ने की तो हम लड़ते आये हैं और आगे भी लड़ेंगे आखिर आप ही बताइये झगड़े किस परिवार में नहीं होते हैं।

लालू ने कहा कि महामोर्चा सिद्धांतो के आधार पर एक हुआ है जिसमें किसी का निजी स्वार्थ नहीं है। इस परिवार की जिम्मेदारी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दी गई है और हमें लगता है कि वो इस परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+