Lalitha Lajmi Passed Away: मशहूर पेंटर ललिता लाजमी का निधन, आमिर की फिल्म में आई थीं नजर
ललिता लाजिमी ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीं पर' में एक कैमियो रोल किया था। तो वहीं उन्होंने अमोल पालेकर के एक नाटक के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भी की थी।

Lalitha Lajmi Passed Away: मशहूर फिल्म एक्टर-लेखक गुरुदत्त की बहन और लोकप्रिय पेंटर ललिता लाजमी का सोमवार को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'कलाकार ललिता लाजमी के निधन की खबर से हमें गहरा दुख हुआ है, लाजिमी एक सेल्फमेड आर्टिस्ट थी, जिसकी शानदार छाप उनकी मशहूर कलाकृति डांस ऑफ लाइफ एंड डेथ में देखने को मिलती है।'
रंगों के कैनवस का शानदार कलाकार
आपको बता दें कि ललिता लाजमी का जन्म 17 अक्टूबर 1932 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था, उन्हें शास्त्रीय गीत-संगीत और नृत्य का बहुत शौक था लेकिन वो एक पारंपरिक और उसूलों वाले परिवार से ताल्लुक रखती थीं , जहां तब गीत-संगीत और नृत्य को अच्छा नहीं माना जाता था इसलिए उन्होंने इस क्षेत्र में करियर बनाने की अपेक्षा अपनी रूचि रंग और कैनवस में विकसित की और इसी शौक ने उन्हें रंगों के कैनवस का कलाकार बना दिया।

नारी को कई रूपों में दिखाया
उनकी पहली पेटिंग सौ रु में बिकी थी। ललिता ने भारत समेत पेरिस, लंदन और नीदरलेंड समेत कई देशों में कला प्रदर्शनियां प्रदर्शित की ,उनकी पेटिंग में हर तरह के रंग दिखाई पड़ते थे उन्होंने नारी को कोमल भी दिखाया है तो वहीं उनकी कलाकृतियों ने स्त्री को बेबाक और शक्तिशाली भी प्रदर्शित किया। उन्होंने कैप्टन गोपी लाजमी से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी कल्पना लाजमी थी , जो की जानी-मानी फिल्म निर्देशक थीं और उनका निधन भी साल 2018 में हो चुका है।
फिल्म 'तारे जमीं पर' में एक कैमियो रोल किया
ललिता लाजिमी ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीं पर' में एक कैमियो रोल किया था। तो वहीं उन्होंने अमोल पालेकर के एक नाटक के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भी की थी यही नहीं उन्होंने हिंदी फिल्म 'अघाट' में एक ग्राफिक्स कलाकार के रूप में भी काम किया था। उनके निधन पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कला क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे।
पुरस्कार
- 1997: भारतीय महिला कलाकारों के शो के लिए ICCR Travel Grant
- 1983: ICCR Travel Grant to Germany
- 1979: बॉम्बे आर्ट सोसाइटी, मुंबई
- 1978: राज्य कला प्रदर्शनी पुरस्कार
- 1977: बॉम्बे आर्ट सोसाइटी अवार्ड (एचिंग)
- 1977: ओकलैंड, कैलिफोर्निया के लिए ICCR Travel Grant
- वह 1979 से 1983 तक भारत सरकार की जूनियर फैलोशिप












Click it and Unblock the Notifications