सुषमा से पहले वसुंधरा राजे पर भी लगा है मोदी की मदद करने का आरोप
नई दिल्ली। आज एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी चर्चा में हैं। अंग्रेजी चैनल ने दावा किया है कि भारत से भगौड़ा साबित हो चुके ललित मोदी के ब्रिटेन से निकलने में सुषमा ने निजी तौर पर मदद करने की कथित तौर पर कोशिश की थी। चैनल ने दावा किया है कि उसके पास इस बात से सबंधित कागज और ईमेल है।
एबीपी न्यूज पर प्रसारित खबर के मुताबिक साल 2013 में सब सुषमा स्वराज विपक्ष की नेता थीं तो उन्होंने ललित मोदी से मदद मांगी थी कि वो उनके एक रिश्तेदार का ब्रिटेन में एडमिशन करा दें जिसके बदले में वो ब्रिटेन से बाहर निकलने में उनकी मदद की थी।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब ललित मोदी की मदद करने का आरोप किसी बीजेपी नेता पर लगा है, इससे पहले राजस्थान की मौजूदा सीएम वसुंधरा राजे पर भी मोदी की मदद करने का आरोप लग चुका है। जिस समय मोदी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर थे उस समय उन्हें वसुंधरा राजे की गुड लिस्ट में बताया जाता था। ऐसे कई मौके आये जैसे कि आईपीएल भारत में हो या साउथ अफ्रिका में या आईपीएल में पुणे की टीम हो या नहीं हो, जब भी आईपीएल का और मोदी का विरोध जोर-शोर से हुआ था तब राजे ने सार्वजनिक तौर पर ललित मोदी के पक्ष में बातें कही थी।













Click it and Unblock the Notifications