जानिये क्या है सुषमा का पूरा मामला, क्यों देना होगा इस्तीफा
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद का आरोप लगा है। इस खुलासे के चलते सुषमा स्वराज बुरी तरह से फंस गयी हैं। इसकी बड़ी वजह है कि ललिल मोदी पर आईपीएल में किये गया घोटाला जिसके बाद ईडी ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और वह तबसे भारत से बाहर रह रहे हैं।[दस वजहें क्यों है सुषमा स्वराज का जाना तय]

लेकिन इस मामले को आपको पूरी तरह से समझने की जरूरत है आखिर क्यों सुषमा स्वराज ललित मोदी की मदद करके इस तरह से फंस गयी हैं। सुषमा स्वराज ने ललित मोदी के दस्तावेजों को क्लीयरेंस देने में मदद की। इस बात को खुद सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर ट्वीट करके स्वीकार किया है।
मानवता के आधार पर की मदद
वहीं सुषमा स्वराज का कहना है कि उन्होंने ललित मोदी की मदद मानवता के आधार पर की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ललित मोदी की पत्नी कैंसर से जूझ रही थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में देखभाल के लिए जाना था। लिहाजा उनके दस्तावेजों को क्लियरेंस दिया गया।
2013 में क्यों दिया मदद का आश्वासन
लेकिन सुषमा स्वराज का मानवता का आधार इसलिए निराधार साबित होता है क्योंकि 2013 में सुषमा स्वराज ने खुद ललित मोदी को फोन करके उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिया था। यही नहीं उनके पति ने भी ललित मोदी की मदद का भरोसा दिया था
सुषमा के पति भी ने दिया ललित को मदद का भरोसा
वहीं ललित मोदी के दस्तावेजों जब भारत के विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस दिया गया तो ठीक उसके बाद ललित मोदी ने उनके पति को मेल करके उनका शुक्रिया भी अदा किया जिसके बाद यह साफ हो जाता है कि सुषमा के पति स्वराज कौशल शुरु से ही ललित मोदी के करीबी रहे थे और उन्होंने उसकी मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications